अपने रिश्ते पर मुहर लगाने जा रहीं सोनाक्षी, जानिए कौन है वो लकी लड़का?
अपने रिश्ते पर मुहर लगाने जा रहीं सोनाक्षी, जानिए कौन है वो लकी लड़का?
Share:

बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी कि सोनाक्षी सिन्हा आजकल अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। जी दरअसल उनका नाम नोटबुक फेम एक्टर जहीर इकबाल संग जुड़ा है और दोनों काफी समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि अब तक दोनों एक साथ कई जगह स्पॉट हो चुके हैं और इसी वजह से फैंस इन खबरों को सही भी मानते हैं। हालाँकि अब तक दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल नहीं किया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की माने तो अब फैंस का यह इंतजार भी खत्म हो सकता है, क्योंकि सोनाक्षी जल्द ही जहीर के साथ अपना रिश्ता पब्लिक कर सकती हैं। सामने आने वाली रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी अगले महीने ज़हीर के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करने वाली हैं।

जी हाँ और दोनों ने हाल ही में एक वीडियो सॉन्ग की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा सामने आने वाली खबरों की मानें तो दोनों इस म्यूज़िक वीडियो के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म करेंगे। जी हाँ और इस गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये जल्दी ही रिलीज़ भी हो सकता है। सामने आने वाली जानकारी के मुताबिक इस गाने का नाम होगा ब्लॉकबस्टर जोड़ी है।

आपको पता हो कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबर भी बहुत वायरल हुई है। जी दरअसल कुछ दिन पहले सोनाक्षी ने अपनी रिंग फिंगर में रिंग फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी और इन तस्वीरों को देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिया था कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है और अब वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। हालाँकि ऐसा हुआ नहीं था।

बेबी बंप दिखाने के लिए आलिया ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस कि कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

'मेरे पिता मुख्यमंत्री थे, लेकिन मुझे शर्म महसूस नहीं हुई', जानिए क्यों रितेश देशमुख ने कहा ऐसा

इस मशहूर बिजनेसमैन को डेट कर रहीं हैं काजोल की बेटी!, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -