इस मशहूर बिजनेसमैन को डेट कर रहीं हैं काजोल की बेटी!, रोमांटिक तस्वीरें वायरल
इस मशहूर बिजनेसमैन को डेट कर रहीं हैं काजोल की बेटी!, रोमांटिक तस्वीरें वायरल
Share:

मशहूर अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और अभिनेत्री काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) इन दिनों चर्चाओं का हिस्सा बनी हुईं हैं। जी दरअसल हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिनमें न्यासा, वेदांत महाजन (Vedant Mahajan) के साथ नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों को देखकर साफ तौर पर ऐसा लगता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जी दरअसल न्यासा देवगन और 24 साल के बिजनेसमैन वेदांत महाजन कथित तौर पर रिलेशनशिप में हैं।

खबरों के मुताबिक दोनों काफी समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उन तस्वीरों में वेदांत महाजन के साथ न्यासा काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। आप सभी को बता दें कि वेदांत महाजन इस समय लंदन में स्थित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शुरुआत मुंबई से की थी। जी दरअसल उन्होंने विदेशी धरती पर अपना नाम बनाने से पहले मुंबई में अपना नाम बनाया था हालाँकि न्यासा के साथ वह काफी बार देखे गए हैं। जी हाँ और दोनों को साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है।

इसके अलावा डिनर डेट पर जाने से लेकर रोमांटिक तस्वीरों तक सब यह बताता है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। बीते 20 जुलाई 2022 को, वेदांत महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन और अपने जिगरी दोस्त ओरहान अवतरमणि के साथ बार्सिलोना की जर्नी से अपनी तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। हालांकि, इन तस्वीरों में जो सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज थी वो थी न्यासा और वेदांत के बीच की केमिस्ट्री। इन दिनों न्यासा देवगन यूरोप के ट्रिप पर हैं और यहाँ से उनकी उनके रूमर्ड लवर वेदांत महाजन संग कई तस्वीरें सामने आ रहीं हैं।

'मैं द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं', मशहूर अभिनेता का ट्वीट वायरल

'मैं सुसाइड नहीं करने वाली हूँ, प्लीज कोई तो कुछ करो', मशहूर एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल

बेटी संग जन्मदिन मनाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, अनदेखी तस्वीरें वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -