मुंबई पुलिस के भेदी कर रहे दाऊद की मदद
मुंबई पुलिस के भेदी कर रहे दाऊद की मदद
Share:

नई दिल्ली : इंडोनेशिया के बाली से पकड़े गए अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन को आज भारत लाए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि छोटा राजन आज दोपहर तक मुंबई पहुंचेगा। हालांकि छोटा राजन से इंडोनेशिया में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के कुछ अधिकारियों से चर्चा हुई, जिसमें यह बात भी सामने आई कि मुंबई पुलिस में कुछ कर्मचारी ऐेसे हैं जो दाऊद से मिले हैं।

छोटा राजन द्वारा यह भी कहा गया है कि मुंबई पुलिस द्वारा उस पर अन्याय किया गया। उसके विरूद्ध बहुत से मामले झूठे ही बना दिए गए हैं। छोटा राजन द्वारा यह मांग की गई कि उससे जुड़े मामलों को दिल्ली सरकार के सुपुर्द कर दिया जाए। उसने दिल्ली सरकार से ही न्याय दिए जाने की बात भी कही। छोटा राजन ने कहा कि उसे दाऊद से डर नहीं लगता है। जीवनभर वह दाऊद इब्राहिम से लड़ता रहेगा।

छोटा राजन को भारत लाए जाने की औपचारिकता पूर्ण कर ली गई है। जिसमें यह बताया गया है कि इंडोनेशिया में गिरफ्तार अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन को भारत लाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान यह भी कहा गया है कि इसके लिए आवश्यक औपचारिकताऐं पूर्ण कर ली गई हैं।

सीबीआई द्वारा 6 अधिकारियों ने जेलों में उससे भेंट कर दी है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी कहा है कि छोटा राजन के बाद दाऊद इब्राहिम का ही नंबर है। भारत द्वारा छोटा राजन को पकड़े जाने और दाऊद पर शिकंजा कसने की तैयारी किए जाने की सूचना मिलते ही पाकिस्तान में दाऊद की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यह बात भी सामने आई है कि अंडरवल्र्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी आईएसआई का संरक्षण प्राप्त है।

छोटा राजन को भी जान के खतरे के अंदेशे के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारत लाया जाएगा। भारत में उसकी सुरक्षा का प्रबंध किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि छोटा राजन ने खुलासा किया था कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही है। हाल ही में यह बात भी सामने आई है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारियों के बाद दाऊद के ठिकानों का आसमानी दौरा किया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -