सोहेल खान की एक्स-वाइफ को पसंद है लड़कियां, हुआ चौकाने वाला खुलासा!
सोहेल खान की एक्स-वाइफ को पसंद है लड़कियां, हुआ चौकाने वाला खुलासा!
Share:

फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के एक एपिसोड में मैचमेकर सीमा तपारिया ने गेस्ट अपीयरेंस की। इस दौरान सीमा तपारिया को सीमा सजदेह के लिए परफेक्ट मैच ढूंढना था। जी हाँ और इसपर उन्होंने सीमा सजदेह से पूछा कि सोहेल खान के साथ उनकी 22 साल पुरानी शादी आखिर क्यों टूटी? इस पर सीमा तपारिया से बात करते हुए सीमा सजदेह ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें लड़कियां पसंद हैं। जी दरअसल नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' (Fabulous Lives of Bollywood Wives) का नया सीजन रिलीज हो चुका है और इस शो के आते ही स्टार वाइव महीप कपूर ने बड़ा खुलासा कर दिया था।

वहीं अब सोहेल खान की एक्स वाइफ और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह ने भी बड़ी बात कहकर सभी को हैरान छोड़ दिया है। जी दरअसल नेटफ्लिक्स के इस शो में 'इंडियन मैचमैकिंग' शो की सीमा तपारिया यानी सीमा आंटी ने शिरकत की। वहीं शो में सीमा तपारिया को सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के लिए रिश्ता ढूंढने की बात करते भी देखा गया। वहीं इस दौरान सीमा सजदेह ने कहा कि उन्हें लड़कियां पसंद हैं। उनकी बात सुनकर महीप कपूर और सीमा तपारिया हैरान रह गईं। वहीं इस एपिसोड में महीप कपूर ने सीमा आंटी से दोस्त सीमा सजदेह के लिए परफेक्ट मैच ढूंढने की गुजारिश की। ऐसा होने के चलते सीमा आंटी ने सीमा सजदेह से पूछा कि, 'सोहेल खान के साथ उनकी 22 साल पुरानी शादी आखिर क्यों टूटी?' वहीं इसपर फैशन डिजाइनर ने जवाब दिया कि उनके खयालात नहीं मिलते थे।

इस दौरान सीमा सजदेह ने यह भी कहा कि सलमान खान के भाई सोहेल खान से वह पांच साल पहले ही अलग हो चुकी हैं। सीमा तपारिया ने सीमा सजदेह से आगे पूछा, 'लेकिन 22 साल बाद आपको समझ आया कि आपकी सोच नहीं मिलती है?' वहीं इसपर सजदेह ने जवाब दिया कि इन बातों में समय लगता है। सीमा तपारिया ने उन्हें कहा, 'आपने 22 साल साथ में बिताए हैं।' वहीं सीमा सजदेह ने कहा कि वह बहुत हट्ठी इंसान हैं। इस बात को सीमा तपारिया ने भी माना। वहीं आगे सीमा सजदेह ने मजाक में कहा, 'शायद मुझे औरतें पसंद हैं।' वहीं उसके बाद सीमा सजदेह ने कहा कि वह मजाक कर रही हैं।

हैदराबाद में ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए पहुंची आलिया, तेलगु में गाया केसरिया गाना

आलिया ने अपनी ड्रेस पर लिखवाया ‘Baby on Board’, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस

बप्पा के विसर्जन में पैर में फ्रैक्चर के बावजूद झूमकर नाचीं शिल्पा शेट्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -