बप्पा के विसर्जन में पैर में फ्रैक्चर के बावजूद झूमकर नाचीं शिल्पा शेट्टी
बप्पा के विसर्जन में पैर में फ्रैक्चर के बावजूद झूमकर नाचीं शिल्पा शेट्टी
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। जी हाँ और गणेश चतुर्थी पर कई बॉलीवुड सितारों के घर गणपति बप्पा विराजमान हुए थे। हालाँकि कई सेलेब्स ने डेढ़ दिन बाद गणपति बप्पा का विसर्जन किया था। इसी लिस्ट में शामिल रहीं शिल्पा शेट्टी। उन्होंने भी धूमधाम से उनका विसर्जन किया। गणपति विसर्जन के कुछ वीडियो जम कर वायरल हो रहे हैं जिसमें शिल्पा शेट्टी पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद भी जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

आप सभी को बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा का धूमधाम से विसर्जन किया और इसी बीच गणपति बप्पा का विसर्जन करते समय अदाकारा को ढोल नगाड़े की ताल पर जमकर डांस करते हुए देखा गया। इस समय सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद भी वह जमकर डांस कर रही हैं। जी हाँ और यह वीडियो देखने के बाद लोगों ने अदाकारा की जमकर तारीफ की। इसी के साथ इस वीडियो में यह भी देखा गया कि शमिता शेट्टी अपनी बहन को बार-बार संभाल रही थीं और उनका ध्यान रख रही थीं।

आप सभी देख सकते हैं शमिता शेट्टी का बहन को लेकर केयरिंग नेचर देखने के बाद फैंस में उनकी खूब तारीफ की। वैसे शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि उनके घर में गणपति बप्पा की पूजा होने के बाद उनका विसर्जन किया जा रहा है। आपको बता दें कि यह वीडियो शेयर करने के साथ शिल्पा शेट्टी ने लिखा 'गन्नू राजा को अलविदा कहना कभी आसान नहीं होता, लेकिन आज वह अगले साल ढेर सारा आशीर्वाद, प्यार, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और सबके लिए खुशी लेकर वापस आने का वादा करके जा रहे हैं।'

पिता चाहते थे दर्जी बने शक्ति कपूर, असली नाम भी नहीं जानते होंगे आप

250 रुपए के लिए दिल्ली चले गए थे गोविन्द नामदेव, खलनायक बनकर खूब कमाया नाम

प्रेग्नेंसी फोटोशूट के चलते ट्रोल हुईं बिपाशा, अब ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -