'आप लोगों की इतनी मोहब्बत ने किया मुझे नंगा होने पर मजबूर' : खेसारी लाल यादव
'आप लोगों की इतनी मोहब्बत ने किया मुझे नंगा होने पर मजबूर' : खेसारी लाल यादव
Share:

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का सलमान खान भी बोला जाता है। खेसारी लाल की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही कारण है कि दिन पर दिन उनकी फैन फॉलोइंग हर दिन तेजी से बढ़ती जा रही है।  खेसारी लाल को लोग कितना प्यार करते हैं इसका अंदाजा उनके लेटेस्ट वीडियो से लगा सकते है।  ये वीडियो भोजपुरी स्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर दिया है। तो चलिए जानते है कि खेसारी का नया वीडियो चर्चा में क्यों आ गया है। 

खेसारी लाल के लिये जमा हुई भीड़: अभिनेता और सिंगर कोई भी बन जाता है। पर फैंस का दिल कुछ लोग ही जीतने में कामयाब हो पाते है। खेसारी लाल इन्हीं स्टार्स में से एक हैं। एक्टिंग-सिंगिंग की बदौलत खेसारी लाल लाखों लोगों के दिलों अपना खास स्थान भी बना चुके है। हाल ही में जब खेसारी लाल यादव बिहार पहुंचे, तो उन्हें सुनने के लिये हजारों की भीड़ जमा हो चुकी है। फैंस का ये प्यार देख कर खेसारी लाल इतने खुश हुए कि अपनी शर्ट तक उतार डाली है। 

भोजपुरी पावर स्टार खेसारी लाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, उसमें ग्राउंड फैंस से खचाखच भरा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में खेसारी लाल फैंस से बोलते हुए नजर आ रहे है कि 'इस धरती पर कोई ऐसा नहीं हुआ है, जो मुझे नंगा कर सके। लेकिन आप लोगों की मोहब्बत ने मुझे नंगा होने पर मजबूर कर दिया।' वीडियो शेयर करते हुए वो लिखते हैं, 'आज रजौली (नवादा) बिहार के लोगो का प्यार देख के ऐसा लगा जैसे आसमां से तारे जमीन पर आ गये हों। आप सभी का आभारी हूं। Love u All।'

 

फैंस ने बरसाया प्यार: खेसारी लाल यादव के वीडियो पर फैंस बेशुमार प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे है। कोई खेसारी लाल को गजब भी बोल रहे है, तो कोई फायर। किसी ने हार्ट इमोजी बना कर प्यार ही दिखा दिया है। बिहार में मौजूद लोग और वीडियो में आये कमेंट्स साफ़ बता रहे है कि खेसारी लाल फैंस के लिये कितना मायने रखते हैं। अगर फैंस खेसारी लाल को प्यार करना जानते हैं, तो वो भी बदले में उन्हें सरप्राइज करना जानते है।

बुर्ज खलीफा के सामने नेहा मलिक ने मनाया अपना जन्मदिन, वायरल हुई तस्वीर

शिल्पी राघवानी का गुलाम हुआ ये अभिनेता

सज-धज कर कैमरे के सामने किलर पोज देती नजर आई पूनम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -