राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में स्मृति ईरानी का हल्ला बोल
राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में स्मृति ईरानी का हल्ला बोल
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा उत्तरप्रदेश पर अपना फोकस करने में लगी है। दरअसल भाजपा के लिए अब चुनावी टारगेट यूपी ही है। उत्तरप्रदेश में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा अपने दो वर्ष के जलसे के माध्यम से कांग्रेस को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेटी के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी लखनऊ से अमेटी के लिए निकलेंगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा बेहद महत्वपूर्ण रहा। अमेठी में स्मृति ईरानी विकलांगों से मिलेंगी और उनके लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता की घोषणा भी करेंगी। इस दौरान आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को रोजगार प्रदान करवाने हेतु ई - रिक्शा का वितरण भी किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां पर पूरा दिन गुजारेंगी यही नहीं वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी लेंगी। संभवतः उत्तरप्रदेश की राजनीति और विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक में चर्चा होगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां पर करीब 5 विधानसभा क्षेत्रों में 5 आरामगाहों का लोकार्पण करेंगी। उल्लेखनीय है कि वे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्या के पुत्र के निधन पर सांत्वना देने भी जाऐंगी यही नहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर भी राजनीतिक हमले करेंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -