'थप्पड़ मारे, कान का पर्दा फाड़ा, बाल उखाड़ दिए', विवेक बिंद्रा के खिलाफ पत्नी ने दर्ज करवाई FIR
'थप्पड़ मारे, कान का पर्दा फाड़ा, बाल उखाड़ दिए', विवेक बिंद्रा के खिलाफ पत्नी ने दर्ज करवाई FIR
Share:

नई दिल्ली: जाने माने लोकप्रिय मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर उनकी पत्नी ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने सेक्टर-126 में FIR भी दर्ज करवाई है। दावा है कि पिटाई के पश्चात् कुछ दिनों तक महिला का चिकित्सालय में उपचार भी चला। 14 दिसंबर को महिला ने बिंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, मगर इसका खुलासा अब हुआ है।  

गाजियाबाद में रहने वाले वैभव क्वात्रा ने बताया कि 6 दिसंबर को ही मेरी बहन यानिका की शादी विवेक बिंद्रा से हुई थी। बिंद्रा वर्तमान में सेक्टर-94 में रह रहे हैं। शादी के 2 दिन पश्चात् विवेक अपनी मां प्रभा से झगड़ रहे थे। इसी के चलते पत्नी यानिका ने बीचबचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। फिर उससे गाली-गलौज कर उसे बुरी तरह पीटना आरम्भ कर दिया। विवेक बिंद्रा ने उसे इतने थप्पड़ मारे कि यानिका का कान का पर्दा ही फट गया।  

आरोप है कि बिंद्रा ने पत्नी के बाल भी नोचे, जिससे उसके सिर में भी घाव हो गए। गुस्से में बिंद्रा ने पत्नी यानिका का फोन भी तोड़ दिया। गौरतलब है कि विवेक बिंद्रा ने 41 वर्ष की आयु में शादी की है। यह उनकी दूसरी शादी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, दावा किया जा रहा है कि इसमें नजर आने वाली महिला विवेक बिंद्रा की पत्नी हैं। वीडियो में वो अपनी चोट दिखा रही हैं। बता दें कि हाल ही में बिंद्रा और एक अन्य मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के बीच भी झगड़ा हुआ था। माहेश्वरी ने बिंद्रा पर स्कैम करने के आरोप लगाए थे।  

फ्रांस में रोका गया 303 भारतीयों को ले जा रहा प्लेन, 2 गिरफ्तार

स्ट्रांग इम्यूनिटी भी नहीं बचा पाएगी कोरोना के नए वैरिएंट JN1 से... ये 5 लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान

ऑनलाइन जॉब का ऑफर देकर महिला से ठगे 5 हजार, सच्चाई का पता चलते ही महिला ने ख़त्म कर ली जीवनलीला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -