नौकरानी के कारण संवरी सितारा देवी की किस्मत, माता-पिता ने तो कर दिया था त्याग
नौकरानी के कारण संवरी सितारा देवी की किस्मत, माता-पिता ने तो कर दिया था त्याग
Share:

भारत की लोकप्रिय कथक नृत्यांगना सितारा देवी की आज यानी 25 नवंबर को उनकी पुण्यतिथि है। जब वह सिर्फ 16 वर्ष की थी, तब उनकी नृत्य कला को देखकर गुरु रबीन्द्रनाथ टैगोर ने उन्हें ‘नृत्य सम्रागिनी’ कहकर सम्बोधित किया था। उन्होंने अपनी नृत्य कला से भारत तथा दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस विशेष अवसर पर जानिए उनके जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

नृत्यांगना सितारा देवी का जन्म 8 नवंबर, 1920 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता का नाम सुखदेव महाराज था जो एक कथक नर्तक तथा संस्कृत के विद्वान थे। उनका बचपन का नाम धनलक्ष्मी था, क्योंकि उनका जन्म धनतेरस को हुआ था। उनके दो बहनें थीं अलकनंदा एवं तारा। सितारा देवी का बचपन बहुत संघर्ष पूर्ण गुजरा था। कहा जाता है कि जन्म के वक़्त उनका मुंह थोड़ा टेढ़ा था। इस कारण उन्हे एक नौकरानी को दे दिया था। नौकरानी उनका मुंह ठीक किया था तथा उन्हें वापिस उनके माता-पिता को लौटा दिया था। उनके पिता चाहते थे कि वह भी नृत्य सीखे। इस पर उन्हें अपने समुदाय के व्यक्तियों की आलोचना सहनी पड़ी। लेकिन उनके पिता ने अपनी राय बदली नहीं तथा बेटी को उसकी मंजिल तक पहुंचाने में सफल हुए।

उन्होंने कथक नृत्य गुरु लच्छू महाराज से गुर सीखे थे। सितारा देवी लगभग 10 वर्ष की आयु में सोलो परफॉर्मेंस करने लगी थीं। तत्पश्चात, उनका परिवार बंबई (मुंबई) आ गया तो उन्होंने आतिया बेगम पैलेस में कथक की प्रस्तुति दी। इसमें देश के चुनिंदा लोग दर्शक थे। इस समारोह में कवि रबींद्रनाथ टैगोर, स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडु एवं सर कवासजी जहांगीर आदि थे। इस के चलते उन्हें रबींद्रनाथ टैगोर ने उन्हें एक शॉल एवं 50 रुपए भेंट किए किन्तु उन्होंने केवल उनसे आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कई प्रस्तुतियां देने के साथ ही कुछ हिंदी फिल्मों में भी एक्टिंग की थी। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर ’औरत का दिल’ फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म नगीना (1951), रोटी, वतन (1954) एवं अंजली (1957) में उन्होंने परफॉर्म किया था।

महान वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चन्द्र बसु की पुण्यतिथि पर CM शिवराज ने किया नमन

'बिग बॉस 15' में होगा शॉकिंग एविक्शन, ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बाहर!

कार्तिक आर्यन को फराह खान ने किया बर्थडे विश तो बोले एक्टर- 'मेरे साथ कोई फिल्म की अनाउंसमेंट करो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -