महान वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चन्द्र बसु की पुण्यतिथि पर CM शिवराज ने किया नमन
महान वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चन्द्र बसु की पुण्यतिथि पर CM शिवराज ने किया नमन
Share:

भोपाल: आज विश्व विख्यात महान भौतिकविद एवं जीवशास्त्री, रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य करने वाले प्रथम वैज्ञानिक, रेडियो विज्ञान का पिता माने जाने वाले महान वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चन्द्र बसु की पुण्यतिथि है। ऐसे में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। जी दरअसल मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने निवास पर रेडियो विज्ञान के जनक, महान वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बसु की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है।

इस दौरान उन्होंने कहा- 'रेडियो विज्ञान के पितामह, महान वैज्ञानिक, सर जगदीश चन्द्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, विज्ञान में आपके अतुलनीय योगदान के लिए विज्ञान जगत और मानवता सदैव आपकी ऋणी रहेगी।' इसी के साथ उन्होंने आगे कहा, 'जगदीश चन्द्र बसु रेडियो व सूक्ष्म तरंगो की प्रकाशिकी पर कार्य करने वाले पहले वैज्ञानिक तो थे ही, आपने यह भी साबित किया था कि पेड़-पौधों में भी जान होती है, विज्ञान आपके सिद्धांतों के बिना अधूरा है।'

वहीं उनके अलावा नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट किया और जगदीश चन्द्र बसु को नमन किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'वायरलेस रेडियो का अविष्कार करने वाले महान वैज्ञानिक डॉ.जगदीश चंद्र बसु जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने रेडियो और माइक्रोवेव ऑप्टिक्स के अविष्कार तथा पेड़−पौधों में जीवन सिद्धांत के प्रतिपादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।' आप सभी को बता दें कि जगदीश चंद्र बसु का निधन आज ही के दिन 23 नवंबर, 1937, गिरिडीह, बंगाल (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ था। जी दरअसल जगदीशचन्द्र बोस भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे, जिन्हें भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान तथा पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। वह पहले ऐसे वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य किया। इसी के साथ उन्होंने वनस्पति विज्ञान में कई महत्त्वपूर्ण खोजें की।

लखनऊ में CAA-NRC वापस लेने की मांग, परवीन-जैनब ने पीएम मोदी को दी चेतावनी

सर्दियों में इस जगह मनाए अपना हनीमून

कार्तिक आर्यन को फराह खान ने किया बर्थडे विश तो बोले एक्टर- 'मेरे साथ कोई फिल्म की अनाउंसमेंट करो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -