देवर के प्यार में पागल हुई भाभी, पति ने उतार दिया मौत के घाट
देवर के प्यार में पागल हुई भाभी, पति ने उतार दिया मौत के घाट
Share:

झांसी: यूपी के झांसी से एक हैरतंगेज घटना सामने आई है यहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी का कुल्हाड़ी से वार करके क़त्ल कर डाला। दरअसल, महिला का उसके देवर के साथ ही अफेयर चल रहा था। वो 3 बच्चों की मां थी। बावजूद इसके महिला के अपने ही देवर के साथ शारीरिक संबंध तक बन गए। जब इस बात की खबर पति को लगी तो वह गुस्से से तिलमिला उठा। उसने पत्नी से इस बात पर झगड़ा किया। पत्नी ने बोला कि वो आगे से ऐसा नहीं करेगी। उसने पति से माफी भी मांगी। मगर पति रोज उससे लड़ाई-झगड़ा करने लगा। वह उसके चरित्र पर उंगली भी उठाने लगा था। इस बात से पत्नी भी उससे झगड़ने लगती। फिर बुधवार रात को झगड़े के पश्चात् पति ने कुल्हाड़ी से हमला करके उसे मार डाला।

वह उस पर तब तक कुल्हाड़ी से वार करता रहा जब तक कि महिला की मौत नहीं हो गई। फिर वो वहां से फरार हो गया। महिला के घरवालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई तो पुलिस ने अपराधी की तलाश आरम्भ की। शुक्रवार को पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं देवर को गिरफ्त में लिया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया, मृतका का नाम नीतू माटे (35) था। नीतू की शादी 12 वर्ष पहले न्यू प्रेमगंज निवासी सचिन माटे के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हुए। लेकिन इसी बीच नीतू का अफेयर उसके देवर के साथ आरम्भ हो गया। अफेयर के चलते दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। इस बात की खबर जब सचिन को लगी तो उसने पत्नी से झगड़ा किया।

तत्पश्चात, रोज दोनों में झगड़े होने लगे। 15 दिन पहले नीतू तंग आकर मायके चली गई। मगर सचिन का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ था। उसने नीतू को मारने का प्लान बनाया। बुधवार को फोन करके उसने नीतू को वापस बुला लिया। कहा कि वह अब दोबारा उससे नहीं लडे़गा। नीतू भी उसकी बातों में आ गई तथा ससुराल आ गई। मगर रात को दोनों के बीच एक बार फिर से झगड़ा हुआ तथा सचिन ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। उसने तब तक कुल्हाड़ी से वार किए जब तक कि नीतू की मौत नहीं हो गई। फिर कुल्हाड़ी वहीं फेंक अपराधी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया तो उसने पूरी बात पुलिस को बताई। तत्पश्चात, मृतका के देवर को भी गिरफ्त में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

रेलवे ने बढ़ाई इन ट्रेनों की समय अवधि, यहां देखें सूची

आज से एक हो गए HDFC और HDFC बैंक, बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक

बेटे के लिए 3 बेटियों के कांस्टेबल ने उठाया ऐसा कदम, हुआ सस्पेंड

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -