बेटे के लिए 3 बेटियों के कांस्टेबल ने उठाया ऐसा कदम, हुआ सस्पेंड
बेटे के लिए 3 बेटियों के कांस्टेबल ने उठाया ऐसा कदम, हुआ सस्पेंड
Share:

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ पत्नी के चौथी बार गर्भवती होने पर कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। कांस्टेबल को 3 बेटियां पहले से थीं, बेटे की चाहत में पत्नी चौथी बार गर्भवती हुई तो उसे निलंबित कर दिया गया। इसी प्रकार के दो अन्य मामलों में भी तहकीकात के पश्चात् दो और हेड कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अफसरों का कहना है कि कांस्‍टेबल ने राष्ट्रीय जनसंख्या नीति कानून का उल्लंघन किया है।  

दरअसल, समवाय कैंप नगरी में तैनात कांस्‍टेबल प्रहलाद सिंह 23 जून को धनोरा स्थित 14वीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल दफ्तर गया था। वहां प्रहलाद को वेतन लेना था, इसके साथ ही उसने पत्नी की डिलीवरी के लिए 8 दिन की छुट्टी का आवेदन दिया। अफसरों के पूछने पर उसने बताया कि उसकी 3 बेटियां हैं। मगर, बेटे की चाहत में पत्नी चौथी बार गर्भवती हो गई। फिर बटालियन अफसर डीआर आंचला ने राष्ट्रीय जनसंख्या नीति एवं अन्य कानून का उल्लंघन मानते हुए कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। 

बटालियन अफसर डीआर आंचला ने बताया कि हैंडबुक 2023 में अंकित छत्तीसगढ़ सिविल सेवा(सेवा की सामान्य शर्ते) नियम 1961 के तहत दो से ज्यादा संतान होने पर सिविल सेवा में अपात्र माना गया है। इस नियम में यह है कि एक का जन्म 26 जनवरी 2001 को या उसके पश्चात् हुआ हो। इसके आधार पर कांस्‍टेबल प्रहलाद सिंह को सस्पेंड किया गया है। साथ ही सेवा पुस्तिका जांच के बाद दो और हैंड कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बागेश्वर में बिगड़े हालात, भूस्खलन से फरसाली-हरसिला सड़क बंद

वेदिका मर्डर केस में प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, गोली मारने वाले BJP नेता के घर चलेगा बुलडोजर

भारत पहुंची थॉमस कप ट्रॉफी, इस तरह हुआ स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -