हर्षिता की बहन ने अपने ही पति को बताया हत्यारा
हर्षिता की बहन ने अपने ही पति को बताया हत्यारा
Share:

हरियाणा। हरियाणा की गायिका और कलाकार हर्षिता दहिया की रहस्यमय तरह से हुई हत्या को लेकर उसकी बहन लता ने अपने पति दिनेश पर आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया है कि उसका पति हर्षिता से रेप करने के आरोप में जेल में बंद है। यही नहीं दिनेश पर आरोप है कि उसने ही हर्षिता की मां की हत्या की है। हर्षिता की मौत के बाद अब हत्यारों की तलाश की जा रही है।

हत्यारों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। इस बीच उसकी बहन लता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह हत्या दिनेश के कहने पर ही हुई है। हत्यारों को लेकर जानकारी सामने आई है कि हमलावर काले रंग की फोर्ड फिगो कार में सवार थे। वे चमराड़ा गांव में भी देखे गए थे। ये लोग हर्षिता का पीछा कर रहे थे। हर्षिता सांसद राजकुमार सैनी की एक प्रस्तावित रैली के विरोध में आयोजित हुई बैठक से वापस आ रही थी।

इसी दौरान जब हर्षिता कीकार सोनीपत की ओर जा रही थी, तो पानीपत के समीप इसराना में कार ने उन्हें ओवरटेक कर दिया। इसी बीच कार में से तीन लोग नीचे उतरे और फिर इन लोगों ने हर्षिता पर फायर कर दिया। फायरिंग के बाद ये लोग खेत में भाग निकले।

हर्षिता ने कहा कि उसे कई तरह की धमिकयां दी गई हैं। उसे 12 अक्टूबर को ही खाप एकत्रित करने के लिए कहा गया था। गौरतलब है कि हर्षिता का म्युजिक कंपनी चलाने वाले दो लोगों से विवाद था। जिसे लेकर भी जांच की जा रही है।

सीनियर एडवोकेट ने मुरथल केस के लिए CBI जाँच की मांग की

हरियाणा की मशहूर डांसर और गायिका की हत्या, मारी गई 4 गोलियां

प्रो कबड्डी लीग 2017: हरियाणा स्टीलर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को पछाड़ा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -