खजुराहों में खुलेगा मप्र रेशमी वस्त्रों का शोरूम
खजुराहों में खुलेगा मप्र रेशमी वस्त्रों का शोरूम
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में बनने वाले रेशमी वस्त्रों का शोरूम अब खजुराहों के साथ ही दिल्ली में भी खोला जायेगा। मध्यप्रदेश सरकार के सिल्क फेडरेशन द्वारा शोरूम खोलने की तैयारियां की जा रही है। फेडरेशन के अधिकारियों ने बताया कि खजुराहो व दिल्ली में देशी विदेशी पर्यटकों का आगमन होता है, इनमें प्रदेश के रेशमी वस्त्रों का आकर्षक बढ़ाने के उद्देश्य से शोरूम खोलने का निर्णय लिया गया है।

बुधवार को प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में मप्र स्टेट सेरीकल्चर डेव्हलमेंट एंड ट्रेडिंग को-आॅपरेटिव फेडरेशन के संचालक मंडल की बैठक आयोजित हुई। दिल्ली व खजुराहो में शोरूम खोलने की जानकारी बैठक में दी गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश में रेशमी वस्त्रों का निर्माण अधिक मात्रा में होता है और यहां निर्मित वस्त्रों की मांग देश विदेशों में भी बनी रहती है। शोरूम खुलने से वस्त्र निर्माताओं को और अधिक कार्य मिल सकेगा वहीं मजदूरों को भी आर्थिक रूप से मदद मिल सकेगी। बैठक में मंत्री आर्य ने फेडरेशन के इकाई प्रभारियों को टेलीफोन-मोबाइल के लिये तीन सौ रूपये अतिरिक्त रूप से देने के भी निर्देश प्रदान किये है।

कश्मीर मामले में राष्ट्रपति से मिले राजनाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -