'पीएम मोदी को जूती दिखाओ और 74 लाख का इनाम पाओ..,', पंजाब दौरे से पहले किसने किया था ये ऐलान
'पीएम मोदी को जूती दिखाओ और 74 लाख का इनाम पाओ..,', पंजाब दौरे से पहले किसने किया था ये ऐलान
Share:

अमृतसर: पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक के बाद आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो कथिततौर पर 3 जनवरी 2022 को ही खालिस्तानी संगठन के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू, सिखों को पीएम मोदी के ख़िलाफ़ उकसा रहा था।

 

वीडियो में पन्नू कह रहा है कि, 'पीएम मोदी 5 जनवरी को पंजाब आ रहा है। ये 3700 किसान भाइयों की मौतों का जिम्मेदार है। अभी उनके शव ठंड भी नहीं हुए हैं और ये तुम्हारे बीच 5 जनवरी को आकर वोट माँगने वाला है। इसका विरोध करना पड़ेगा। इसे जूती दिखाओ और 1 लाख डॉलर (74,41,015 रुपए) का इनाम पाओ। ये रकम सिख फॉर जस्टिस प्रदान करेगा।' बता दें कि पन्नू, पूर्व पीएम इंदिरा गाँधी की हत्या याद दिलाकर अक्सर सिखों को भड़काता रहता है। वीडियो में भी वह कह रहा है कि, 'याद करो इंदिरा गाँधी जिसने सिख धर्म और पंथ पर हमला किया था।'

पन्नू ने कहा कि, 'इस मोदी को बता दो कि पंजाब खालिस्तान है। 5 जनवरी को चाहे कोई पुलिस वाला, चाहे कोई पत्रकार या कोई अस्पताल का कर्मचारी… (पीएम मोदी को) जूती दिखाओ और 1 लाख डॉलर पाओ। इसकी दलाली करने वाले कैप्टेन अमरिंदर, ढींढसा..ये (पंजाब) खालिस्तान है। तुम्हें किसी से कुछ माँगना नहीं है, बल्कि  लेना है। 5 जनवरी को तुम्हे अपना हक लेना है। कातिल मोदी को दिखा दो पंजाब आजादी की तरफ बढ़ चुका है।' इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि, 'SFJ लोगों को भड़का रहा है और जो भी वो कर रहा है वो पाकिस्तानी एजेंसी ISI के कहने पर कर रहा है।' बता दें कि पीएम मोदी की रैली रद्द होने के बाद भी पन्नू ने अपने वीडियो में कहा था कि, 'तिरंगवाले (भारतीय)’ पंजाब से भाग गए और ‘खंडे और केसरी वालों (सिख)’ ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को पंजाब से भागने पर विवश कर दिया।'

PM की सुरक्षा में चूक, बार-बार बयान बदल रहे चन्नी, प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पी रही पंजाब पुलिस, Video

पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे राष्ट्रपति कोविंद, 'पंजाब घटना' पर हो सकता है बड़ा एक्शन

पाकिस्तान बॉर्डर के पास PM की सुरक्षा में चूक ने खड़े किए कई सवाल, कौन जिम्मेदार ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -