सिख समुदाय ने की राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने की मांग
सिख समुदाय ने की राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने की मांग
Share:

नई दिल्ली : सिख समुदाय द्वारा एक बार फिर वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। इस बार सिख समुदाय दंगा प्रभावितो के लिए न्याय की मांग तो कर ही रहा है साथ ही समुदाय ने मांग की है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का भारत रत्न सम्मान वापस लिया जाए। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के नेता देश में असहिष्णुता बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं।

इस दौरान सिख प्रदर्शनकारी अपने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें यह कहा गया था कि राजीव गांधी को दंगों के लिए जिम्मेदार ठहराने संबंधी नारे लिखे गए थे। सिख समुदाय द्वारा नारेबाजी कर विरोध किया जा रहा था। विरोध करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का विरोध कर रहे थे और दंगों के लिए उन्हें जवाबदार ठहरा रहे थे।

इस दौरान उनके द्वारा भारत रत्न सम्मान वापस लेने की मांग भी की गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण था लेकिन बाद में पुलिस प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल से हटाते हुए बसों में बैठाकर ले गई और बाद में सिखों को छोड़ दिया गया।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस द्वारा भारत में असहिष्णुता का माहौल निर्मित किए जाने को लेकर एनडीए सरकार पर आरोप लगाया था। मगर अब कांग्रेस के विरूद्ध इस तरह का प्रदर्शन किया गया। माना जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदर्शन का जवाब देने के लिए सिखों को राजनीतिकतौर पर उकसाया गया था जिसके कारण उन्होंने इस तरह का प्रदर्शन किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -