गीता भी बजरंगी भाईजान का लुफ्त उठा सकेगी
गीता भी बजरंगी भाईजान का लुफ्त उठा सकेगी
Share:

इंदौर: किसी फिल्म की कहानी की तरह अपने परिवार से बिछड़ कर 14 साल पाकिस्तान में रहने वाली गीता जल्दी ही भारत लौटने वाली है | गीता ने भारत आकर सबसे पहले सलमान खान से मिलने और उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान देखने की इच्छा जाहिर की है | गीता ने कहा है कि वो फिल्म बजरंगी भाईजान देखना चाहती है, तथा साथ में ही उसने फिल्म को साइन लैंग्वेज में ट्रांसलेट करने की इच्छा भी जताई है | यह बात उन्होंने इंदौर के ज्ञानेन्द्र पुरोहित से स्काइप के माध्यम से हुई बात में कही |
     
कुछ दिनों पहले आई सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के बाद गीता का मामला मीडिया में अाया था | गीता एक ऐसी शख्स है जो अपने परिवार से बिछड़ कर पाकिस्तान चली गयी थी | टीवी चैनलों में पाकिस्तान में एक लड़की के फंसे होने तथा इसकी तस्वीर जारी होने के बाद गीता के घर वालो ने उसे पहचान लिया था जिसके बाद से ही गीता को भारत लाने के प्रयास तेज हो गए थे | गीता बिहार के एक गाँव सहरसा की निवासी है और उसका असली नाम हीरा है |
          
ज्ञात हो इंदौर के रहने वाले ज्ञानेन्द्र पुरोहित जो की आनंद मूक बधिर संस्थान के संचालक है ने गीता का मामला सामने आने पर गीता से ऑनलाइन  इशारो में बात की थी, जिसमे यह साबित हो गया था की गीता भारत की ही है | ज्ञानेन्द्र पुरोहित को शुक्रवार शाम करांची के ईदी फाउंडेशन के फेसबुक पेज के जरिये बताया गया था की गीता बात करना चाहती हे जिसके बाद उन्होंने गीता से स्काइप के माध्यम से ऑनलाइन बात की | गीता ने उन्हें बताया की वो भारत आने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है | साथ ही कहा की वो भारत आने के बाद फिल्म बजरंगी भाईजान देखना चाहती हे और सलमान खान से मिलना चाहती है | 

गीता ने ज्ञानेन्द्र पुरोहित से कहा हे की वो फिल्म को साइन लैंग्वेज में चेंज करे , जिससे बाकि के मूक बधिर भी देख सके और समझ सके | पुरोहित ने गीता को भरोसा दिलाया की वो जल्द ही इस पर काम करगे, इंदौर के रहने वाले ज्ञानेन्द्र पुरोहित ने गीता को भारत वापिस लाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था | ज्ञानेन्द्र जल्दी ही बजरंगी भाईजान को साइन लैंग्वेज में ट्रांसलेट करेंगे | इससे पहले भी ज्ञानेन्द्र आमिर खान अभिनीत तारे जमीन पर को भी साइन लैंग्वेज ट्रांसलेट कर चुके है |  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -