लांच हुआ 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का गाना 'तेरी होगइयाँ 2'
लांच हुआ 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का गाना 'तेरी होगइयाँ 2'
Share:

अपनी मनोरंजक कथा और शानदार प्रदर्शन के अलावा, सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी अभिनीत ऑल्ट बालाजी का नवीनतम रोमांस ड्रामा, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को इसके भावपूर्ण संगीत और बेहतरीन कम्पोजीशन के लिए भी खूब प्यार दिया जा रहा है। जी दरअसल 'तेरे नाल', 'मेरे लिए' और 'क्या किया है तूने' जैसे तीन गाने लॉन्च करने के बाद, अब सबसे प्रसिद्ध फ्रैंचाइज़ी के निर्माताओं ने म्यूजिक एल्बम से एक और रोमांटिक गीत 'तेरी होगइयाँ' रिलीज़ कर दिया है। इस गाने के शीर्षक से ही पता चलता है, गाना एक शांतिपूर्ण रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें एक फ्रेश पंजाबी तड़का है। इस गाने को विशाल मिश्रा द्वारा रचित किया गया है और उन्ही के द्वारा गाया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

यह गाना उनके व कौशल किशोर द्वारा लिखा गया है और यह गीत सोनिया के करैक्टर रूमी द्वारा अगस्त्य (सिद्धार्थ शुक्ला) के लिए उनके प्यार के कबूलनामे को दर्शाता है। इस गाने को गिटार की एक न्यूनतम ध्वनि और ऑर्केस्ट्रेशन के अनुकूल उत्तम स्वरों के साथ पिरोया गया है। 'तेरी होगइयाँ' में भी एक चार्टबस्टर बनने की पूरी क्षमता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि विशाल ने सीजन 2 के लिए भी यही गाना गाया था और यह नया गाना उसी गाने का रिप्राइज्ड वर्जन है। इस बारे में विशाल मिश्रा कहते हैं,''तेरी होगइयां का ये वर्जन बेहद खास है। जब से पुराना वर्शन सामने आया था, तब से इसे बेहद प्यार मिला है और लोगों ने भावनात्मक रूप से इससे जुड़ा महसूस किया है।

जब हम इसे बनाना चाहते थे, तो मुझे यह समझने में वक़्त लगा कि इसके साथ क्या किया जाना चाहिए। लेकिन जब मैंने शो के विसुअल देखे, तो इसने मुझे कुछ ऐसा बनाने के लिए प्रेरित किया, जो एक अलग गीत की तरह लगे, जहां लोग अपनी चिंता व्यक्त करने की कोशिश कर रहे हैं। यह मेरे द्वारा सबसे जल्दी बनाई गई मेलोडी है। हमने पूरे गाने को ढाई घंटे में पूरा किया है। यह मेरे लिए सबसे प्रेरक सफ़र में से एक है क्योंकि मैं प्यार की भेद्यता को महसूस कर सकता था। यही वजह है कि यह गाना मेरे दिल के करीब है।" आपको बता दें क़ि 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' फ्रैंचाइज़ी दर्शकों की पसंदीदा है क्योंकि यह उन्हें प्यार, लालसा और दिल टूटने के सफ़र पर ले जाती है। जी दरअसल यह अगस्त्य और रूमी की प्रेम कहानी है। इसमें एक महत्वाकांक्षी निर्देशक अगस्त्य को रूमी देसाई से प्यार हो जाता है और उनकी दुनिया अलग है और वे अलग चीजें चाहते हैं जो हार्टब्रेक करने वाली हैं।

शो ने एक दिन में गूगल ट्रेंड्स में 100K सर्च का रिकॉर्ड बनाया है और प्लेटफार्म पर अभूतपूर्व व्यूज मिले हैं, साथ ही आलोचकों और प्रशंसकों से अच्छी समीक्षा प्राप्त कर रहा हैं। इतनी पॉपुलरिटी के चलते इस शो ने अपने लॉन्च से पहले ही सप्ताह के ओर्मैक्स टॉप ओटीटी ओरिजिनल में जगह बना ली थी और अपने दर्शकों के प्यार को प्रदर्शित करते हुए लॉन्च के दो दिनों के भीतर स्ट्रीमिंग टॉप 5 सूची में शामिल हो गया है। 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अब ऑल्ट बालाजी ऐप पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

सुनारिया जेल में कैद राम रहीम की तबियत बिगड़ी, PGI रोहतक में भर्ती

यदि 'मुस्लिम' यूपी में कांग्रेस के साथ आ जाएं, तो 2 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा - नसीमुद्दीन सिद्दीकी

WWE चैम्पियन 'द ग्रेट खली' ने लड़के का किया अनोखा हेयर कट, वीडियो हुआ वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -