WWE चैम्पियन 'द ग्रेट खली' ने लड़के का किया अनोखा हेयर कट, वीडियो हुआ वायरल
WWE चैम्पियन 'द ग्रेट खली' ने लड़के का किया अनोखा हेयर कट, वीडियो हुआ वायरल
Share:

WWE में जब भी भारतीय रेसलरों की चर्चा होती है तो उसमें भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली का नाम अवश्य लिया जाता है। उनका वास्तविक नाम दलीप सिंह राणा है। चैंपियन दलीप सिंह राणा की भारत में भारी फैन फॉलोइंग है। द ग्रेट खली इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ शानदार पोस्ट करते रहते हैं। साथ ही अपनी दिनचर्या लोगों से साझा करते हैं। वहीं, एक बार फिर वह अपने इंस्टाग्राम के एक वीडियो के कारण फिर से चर्चा में आ गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)

ऐसी ही जब खली ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो साझा किया तो उस वीडियो पर सैकड़ों कमेंट्स आए। वीडियो में वह एक लड़के का अनोखा हेयर कट कर रहे हैं। इस वीडियो को देख व्यक्तियों ने खूब कमेंट किया। कुछ कमेंट्स इतने अजीबोगरीब हैं जिन्हें पढ़कर बेशक आपको हंसी आ जाएगी।

वही इस वीडियो को देख कुछ लोग अजीबोगरीब निवेदन करके उनसे मजे ले रहे हैं। प्रशंसक खली के इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर सर... सर... बोलकर अजीबोगरीब निवेदन कर रहे हैं। जैसे इस वीडियो पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा कि सर... इस लड़के को पकड़कर ब्रश बनाकर बाथरूम साफ कर दो। दूसरे उपयोगकर्ता ने लिखा कि सर, फूंक मारकर इसको टकला कर दो। ऐसे ही हजारों व्यक्ति अजीबोगरीब निवेदन करके उनसे मजे ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के रहवासी खली न सिर्फ अपने विशाल आकार के लिए लोगों की जिज्ञासा की वजह बने रहते हैं। WWE के रिंग से दूर रहने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। 

भारत से बाहर हो सकता है T-20 वर्ल्ड कप का आयोजन, लेकिन BCCI के पास ही रहेंगे होस्टिंग राइट्स

अंडे खाने वाला शख्स 'शाकाहारी' कैसे ? सोशल मीडिया यूज़र्स के निशाने पर आए 'किंग कोहली'

चचेरी बहन के साथ 'निकाह' करने जा रहे पाक कप्तान बाबर आज़म, पहले लग चुका है यौन शोषण का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -