आयुष्मान की फिल्म 'SMZS' की कमाई में आयी कमी, जाने क्या रहा कलेक्शन
आयुष्मान की फिल्म 'SMZS' की कमाई में आयी कमी, जाने क्या रहा कलेक्शन
Share:

हिन्दी सिनेमा के जाने माने अभिनेता आयुष्मान खुराना की फ़िल्म शुभ मंगल ज़्यादा सावधान की ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई के बाद सोमवार को कलेक्शंस में काफ़ी गिरावट आयी है। वहीं फ़िल्म को पहले हफ़्ते में बेहतरीन कमाई के लिए कलेक्शंस स्थिर रखने होंगे। इसके साथ ही 21 फरवरी को रिलीज़ हुई शुभ मंगल सावधान ने रिलीज़ के चौथे दिन और पहले सोमवार को 3.87 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फ़िल्म का चार दिनों का कलेक्शन 36.53 करोड़ हो गया है। इससे पहले ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही पहले शुक्रवार को शुभ मंगल ज़्यादा सावधान ने 9.55 करोड़ कमाये थे, जबकि शनिवार को कलेक्शंस में बढ़ोत्तरी हुई और 11.08 करोड़ जमा कर लिये थे। 

वहीं रविवार को भी कमाई बढ़ी और कलेक्शंस 12.03 करोड़ पर पहुंच गये थे।रिलीज़ के चौथे दिन शुभ मंगल ज़्यादा की रफ़्तार भले ही काफ़ी कम हो गयी हो, मगर फ़िल्म ने 4 दिनों में ही इस साल रिलीज़ हुई कई फ़िल्मों के एक हफ़्ते के कलेक्शंस से ज़्यादा कमाई कर ली है। 14 फरवरी को आयी कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान की लव आज कल ने पहले हफ़्ते में 36 करोड़ जमा किये थे। सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन ने पहले हफ़्ते में 20.21 करोड़ जमा किये थे। कंगना रनौत की पंगा ने पहले हफ़्ते में 18.21 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दीपिका पादुकोण की छपाक ने 28.38 करोड़ का कलेक्शन पहले हफ़्ते में किया था।

इसके अलावा एक्टर आयुष्मान खुराना की पिछली फ़िल्मों की तरह शुभ मंगल ज़्यादा सावधान उस लिस्ट को लम्बा करती है, जिसमें वो वर्जित समझे जाने वाले विषयों को उठाते हैं। शुभ मंगल ज़्यादा सावधान समलैंगिकता के विषय पर बात करती है, मगर आयुष्मान स्टाइल में। इसके साथ ही ह्यूमर के साथ फ़िल्म में होमोफोबिया पर चोट की गयी है। वहीं फ़िल्म में आयुष्मान के साथ जीतेंद्र कुमार यानि जीतू पैरेलल लीड रोल में हैं। इसके साथ ही जीतू को दर्शक वेब सीरीज़ के ज़रिए पहचानते हैं। वहीं गजराज राव और नीना गुप्ता ने जीतू के किरदार के माता-पिता के रोल निभाये हैं। फ़िल्म को समीक्षकों ने भी अच्छी रेटिंग दी थी।वहीं  सभी ने आयुष्मान खुराना के काम की जमकर तारीफ़ की। 

आमिर खान बने तीसरी बार पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Bhoot Box Office 3: विक्की कौशळ की फिल्म की गति हुई धीमी, जानिये क्या रहा कलेक्शन

bhoot box office : मेट्रो शहर में नहीं मिल रहा भूत को दमदार रिस्पांस, जानिए क्या रहा कलेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -