आज दिवाली के दिन जरूर करें श्रीराम स्तुति
आज दिवाली के दिन जरूर करें श्रीराम स्तुति
Share:

आज दिवाली का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। हर साल इस पर्व को बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व मनाने के पीछे कई कारण है और एक कारण यह भी है कि दिवाली के दिन ही श्री राम वनवास से आयोध्या लौटकर आए थे। कहा जाता है उनके आने की ख़ुशी में आयोध्या के लोगों ने दीप जलाये थे और उसी के बाद से दिवाली का पर्व मनाया जाने लगा। वैसे आज दिवाली है और आज के दिन श्री राम जी की स्तुति भी करना चाहिए जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

श्रीराम स्तुति-
भोजन करिअ तृपिति हित लागी।
जिमि सो आसन पचवै जठरागी।।

असि हरिभगति सुगम सुखदायी।
को अस मूढ़ न जाहि सोहाई।।

सेववू सेब्य भाव बिनु भव न तरिअ उरगारि।
भजहु रामपद पंकज अस सिद्धांत विचारि।।


श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।

नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।


कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।

पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।


भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।

रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।


सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।

आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।


इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।


छंद :


मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।

करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।


एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।

तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।


।।सोरठा।।


जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।

मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

बढ़ने लगी है पवित्रा-एजाज के बीच नजदीकियां, एजाज ने किया प्यार का इजहार

सुशांत की बहन ने एक्टर के फैंस को दिया दिवाली पर स्पेशल मैसेज

जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शांतिवन पहुंचे राहुल गांधी, की पुष्पांजलि अर्पित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -