जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शांतिवन पहुंचे राहुल गांधी, की पुष्पांजलि अर्पित
जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शांतिवन पहुंचे राहुल गांधी, की पुष्पांजलि अर्पित
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यानी शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि, 'नेहरू एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी थी।' जी दरअसल वह शांतिवन पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की है।

उनके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आज यानी शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। साल 1889 में जन्मे कांग्रेस के दिग्गज नेता नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे। उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं। जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।'' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि आज जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती है। आप सभी जानते ही होंगे कि उनका जन्‍मदिन 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। साल 1889 में जन्मे कांग्रेस के दिग्गज नेता नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे।

उनके लिए राहुल गांधी ने ट्वीट किया और लिखा, 'आज भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के मूल्यों के साथ हमारे देश की नींव रखी थी।' इसके अलावा अपने ट्वीट में उन्होंने यह भी लिखा कि, 'हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन मूल्यों को बचाकर रखें।'

ओबामा की राहुल के बारे में टिप्पणी सुन बोले संजय राउत- 'ट्रंप पागल हैं'

24 घंटे में भारत में आए कोरोना के 44,684 मामले, ये राज्य है अधिक प्रभावित

सीमा सुरक्षा बल के जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM, किया तीन बातों का आग्रह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -