जन्माष्टमी: श्री कृष्ण को खुश करने के लिए करें यह स्तुति
जन्माष्टमी: श्री कृष्ण को खुश करने के लिए करें यह स्तुति
Share:

हर साल मनाई जाने वाली जन्माष्टमी इस साल 31 अगस्त को मनाई जाने वाली है। कहा जाता है इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विशेष स्तुति करने से बड़ा लाभ होता है। वैसे हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्मोत्सव को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तौर पर मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं श्रीकृष्ण की खास स्तुति, जिसे करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं।

पहली स्तुति
भये प्रगट कृपाला दीन दयाला,यशुमति के हितकारी,
हर्षित महतारी रूप निहारी, मोहन मदन मुरारी।

कंसासुर जाना अति भय माना, पूतना बेगि पठाई,
सो मन मुसुकाई हर्षित धाई, गई जहां जदुराई।

तेहि जाइ उठाई ह्रदय लगाई, पयोधर मुख में दीन्हें,
तब कृष्ण कन्हाई मन मुसुकाई, प्राण तासु हरि लीन्हें।

जब इन्द्र रिसाये मेघ बुलाये, वशीकरण ब्रज सारी,
गौवन हितकारी मुनि मन हारी, नखपर गिरिवर धारी।

कंसासुर मारे अति हंकारे, वत्सासुर संहारे,
बक्कासुर आयो बहुत डरायो, ताकर बदन बिडारे।

अति दीन जानि प्रभु चक्रपाणी, ताहि दीन निज लोका,
ब्रह्मासुर राई अति सुख पाई, मगन हुए गए शोका।

यह छन्द अनूपा है रस रूपा, जो नर याको गावै,
तेहि सम नहिं कोई त्रिभुवन मांहीं, मन-वांछित फल पावै।

दोहा- नन्द यशोदा तप कियो, मोहन सो मन लाय
तासों हरि तिन्ह सुख दियो, बाल भाव दिखलाय

दूसरी स्तुति
श्री कृष्णचन्द्र कृपालु भजु मन, नन्द नन्दन यदुवरम्

आनन्दमय सुखराशि ब्रजपति, भक्तजन संकटहरम्

सिर मुकुट कुण्डल तिलक उर, बनमाल कौस्तुभ सुन्दरम्

आजानु भुज पट पीत धर, कर लकुटि मुख मुरली धरम्

बृष भानुजा सह राजहिं प्रिय, सुमन सुभव सिंहासनम्

ललितादि सखिजन सेवहिं, लिए छत्र चामर व्यंजनम्

पूतना-तृण-शंकट-अधबक, केशि-व्योम-विमर्दनम्

रजक-गज-चाणूर-मुष्टिक, दुष्ट कंस निकन्दनम्

गो-गोप गोपीजन सुखद, कालीय विषधर गंजनम्

भव-भय हरण अशरणशरण, ब्रह्मादि मुनि-मन रंजनम्

श्याम-श्यामा करत केलि, कालिन्दी तट नट नागरम्

सोइ रूप मम हिय बसहुं नित, आनन्दघन सुख सागरम्

इति वदति सन्त सुजान श्री सनकादि मुनिजन सेवितम्

भव-मोतिहर मन दीनबन्धो, जयति जय सर्वेश्वरम्।

तालिबान पर बोले कश्मीरी नेता शफकत वटाली, आतंकी संगठन को छोड़कर बाकी सभी पर मढ़ा दोष

अमिताभ बच्चन के घर में नहीं आ रहा पानी, फैंस से मांगी माफ़ी

PUBG के चक्कर में माँ के 10 लाख रुपए उड़ाए, जब डांट पड़ी तो घर छोड़कर भागा 16 साल का लड़का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -