महाराष्ट्र CM के साथ श्रद्धा कपूर ने मनाया जन्माष्टमी का पर्व
महाराष्ट्र CM के साथ श्रद्धा कपूर ने मनाया जन्माष्टमी का पर्व
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को हमेशा बेहतरीन अंदाज में देखा जाता है और आए दिन श्रद्धा को मुंबई में कई जगह पर स्पॉट किया जाता है। श्रद्धा अक्सर अपने फैंस के साथ ऐसे बर्ताव करती हैं कि वो उनके दीवाने हो जाते हैं। अभिनेत्री को उनके सिंपल लुक्स के लिए भी जाना जाता है। अब इस समय उनकी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं। जी दरअसल कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर एक्ट्रेस दही हांडी के जश्न में पहुंचीं, जहां उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ सिंदे के साथ इस खास दिन को मनाया।

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपने शेड्यूल में से कुछ समय निकाला और शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई में दही हांडी समारोह में भाग लिया। अभिनेत्री ने बीते शुक्रवार को उत्सव के लिए नारंगी अनारकली पहना था और वह हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान श्रद्धा कपूर को कार्यक्रम में उनकी 2016 की फिल्म ‘बाघी’ के गाने ‘छम छम’ पर डांस करते देखा गया। अब अगर हम काम के बारे में बात करें, तो श्रद्धा कपूर अगली बार नागिन ट्रायोलॉजी में नजर आएंगी।

जी हाँ और वह रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने इस साल की शुरुआत में स्पेन में शूटिंग की थी। अभिनेत्री को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक विलेन, साहो में एक्टर प्रभास के साथ, वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर 3 डी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिलहाल उनका यह अंदाज चर्चाओं में है।

'राजू भाई एक फाइटर हैं चिंता मत करो', इमोशनल होकर भाई न कही ये बात

बिलकिस बानो केस: दोषियों की रिहाई पर भड़के जावेद अख्तर, कहा- 'गलत हो रहा है'

पत्रकार से बात करते हुए विजय देवरकोंडा ने टेबल पर रख दिए पैर, देखकर भड़के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -