श्रद्धा कपूर ने ठुकराई थी सलमान खान की फिल्म, कभी कॉफी शॉप पर करती थीं काम
श्रद्धा कपूर ने ठुकराई थी सलमान खान की फिल्म, कभी कॉफी शॉप पर करती थीं काम
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा का जन्म 03 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। वह अभिनेता शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की बेटी हैं। कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी श्रद्धा कपूर को गाने का भी बहुत शौक है। उन्होंने आशिकी 2, एक विलेन, एबीसीडी 2 और हॉफ गर्लफ्रेंड जैसी हिट फिल्में की है। 

श्रद्धा कपूर की स्कूलिंग जमनाबाई नर्सी स्कूल एवं अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से हुई। उनके क्लासमेट्स टाइगर श्रॉफ और अथिया शेट्टी थे। स्कूल के पश्चात् श्रद्धा कपूर साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन के लिए बॉस्टन यूनिवर्सिटी गई, मगर पहले साल ही अपने डेब्यू मूवी के लिए पढ़ाई छोड़ दी। श्रद्धा कपूर ने 2010 में अम्बिका हिंदुजा की फिल्म 3 पत्ती से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में आर माधवन एवं अमिताभ बच्चन भी थे। हालांकि यह फिल्म कुछ विशेष कमाल नहीं दिखा पाई थीं। बता दें श्रद्धा ने फिल्मों में आने से पहले एक कॉफी शॉप में काम किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉस्टन में पढ़ाई करने के दौरान पॉकेट मनी के लिए काम किया था।

सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को फिल्म 'लकी नो टाइम फॉर लव' का ऑफर दिया था। जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। तब श्रद्धा 16 वर्ष की थीं। वहीं श्रद्धा कपूर कई एक्सेंट में बोल सकती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो ब्रिटिश और रशियन सहित कई एक्सेंट में बोल सकती हैं। डेब्यू फिल्म के पश्चात् श्रद्धा कपूर फिल्म लव का द एंड में दिखाई दी। निरंतर दो असफल फिल्मों के बाद भी श्रद्धा कपूर ने हार नहीं मानी। तत्पश्चात, महेश भट्ट ने फिल्म आशिकी 2 में उन्हें कास्ट किया। इस म्यूजिकली हिट फिल्म से श्रद्धा स्टार बन गई। इसके बाद से निरंतर फिल्मों में काम कर रही हैं। 

सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, पोस्ट देख फैंस को लगा धक्का

रिलीज हुआ सलमान खान की फिल्म का दूसरा गाना, शहनाज गिल आई नजर

बॉलीवुड बॉयकॉट ट्रेंड पर आई रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -