VIDEO: गरीब बुजुर्ग को इग्नोर करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं श्रद्धा कपूर
VIDEO: गरीब बुजुर्ग को इग्नोर करने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं श्रद्धा कपूर
Share:

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से धमाल मचा चुकीं हैं। ऐसे में उनके लाखों फैंस हैं जो उन्हें बहुत प्यार देते हैं लेकिन अब इस समय श्रद्धा कपूर जमकर ट्रोल हो रहीं हैं। जी दरअसल हाल ही में श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज कर दिया है। हाल ही में श्रद्धा कपूर का एक बूढ़े और गरीब शख्स को नजरअंदाज करना लोगों को अच्छा नहीं लगा और अब लोग उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं। जी दरअसल हाल ही में श्रद्धा कपूर अपने दोस्तों के साथ लंच करने के लिए पहुंची थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

यहाँ दोस्तों को अलविदा कहते हुए उनके पास एक बुजुर्ग शख्स आया और पैसे मांगने लगा। इस बीच श्रद्धा कपूर ने बुजुर्ग पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया और अपने दोस्तों से बात करती रहीं। अब उसी दौरान का वीडियो सामने आया है, जिसको देखने के बाद यूजर्स ने श्रद्धा कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आप देख सकते हैं इस मौके पर श्रद्धा कपूर के पास बड़ा-सा बैग था, और अब उसी बैग को लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं। वहीँ कुछ यूजर्स का कहना है कि श्रद्धा को बुजुर्ग की मदद ना करने पर शर्म आनी चाहिए। इसी के साथ एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया है, 'क्या करना इतने बड़े बैग का अगर 10 रुपये नहीं दे सकते।'

इस तरह कई अन्य लोगों ने श्रद्धा कपूर को खरी खोटी सुनाई है। वैसे श्रद्धा कपूर का यह वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग ऐसे भी हैं जो श्रद्धा कपूर के सपोर्ट में है। वैसे श्रद्धा कपूर, एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं और जल्द ही उनकी नयी फ़िल्में आने वाली हैं।

हिना खान की तस्वीरें देख कंफ्यूज हुए फैंस, पूछने लगे ये सवाल

कभी सोफे तो कभी कार पर अदाएं बिखरेती नजर आई मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

जानिए क्यों कपिल से बोलीं सुनीता- 'गोविंदा के कच्छे का रंग बता सकती हूँ'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -