लुइसियाना में हिंसा, गोलीबारी में 2 की मौत
लुइसियाना में हिंसा, गोलीबारी में 2 की मौत
Share:

ह्यूस्टन : अमेरिका में एक बार फिर एक बंदूकधारी द्वारा हिंसा फैलाने का मामला सामने आया है। मामले में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दरअसल लुईसियाना के दक्षिण - पूर्व क्षेत्र में एक हमलावर ने गोलीबारी करते हुए 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। गोलीबारी में दो लोगों के घायल  होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर की पहचान की जा चुकी है।

ऐसे में लुइसियाना के दक्षिणपूर्व में सनसेट क्षेत्र में गोलीबारी करते हुए पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई। इस दौरान महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे महिला गंभीररूप से घायल हो गई। बाद में इस महिला ने घायल अवस्था में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार हमले में दो लोग और घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार हेनरी विल्सन 51 वर्ष एक पुलिस अधिकारी थे जिन्हें गोली मारकर घायल कर दिया गया। यही नहीं अधिकारियों ने विल्सन को गोलीमारे जाने वाले क्षेत्र में ही करीब 3 अन्य महिलाओं को घायल अवस्था में पाया। जिसमें से एक की पहचान शामेका जाॅनसन के तौर पर हुई।

इस महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में यह जानकारी सामने आई है कि सुर्ले जाॅनसन 34 वर्ष लैफेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान यह बात सामने आई है कि हमले में प्रभावित महिलाऐं ग्रैंउ कोटेउ में अंतरिम मेयर शैटेरल जाॅनसन की बहनें हैं। इस हमले को लेकर भारतीय मूल के अमेरिकी और लुइसियाना के गर्वनर बाॅबी जिंदल ने ट्विटर के माध्यम से प्रतिक्रिया जाहिर की।

जिसमें उन्होंने कहा कि वे सनसेट में घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और इस हमले को लेकर प्रार्थना की जा रही है। मामले में यह बात सामने आई है कि दक्षिण - पश्चिम में सनसेट में घटनास्थल के लिए वे रवाना हो गए। यही नहीं सनसेट बैटन राउज से करीब 70 मील पश्चिम में मौजूद है।

उल्लेखनीय है कि इस तरह की घटना से पहले भी एक घटना हुई थी जिसने सभी को आश्चर्य में डाल दिया था। यह बंदूकधारी व्यक्ति एक टीवी चैनल का पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है। इस कर्मचारी ने एक घटनाक्रम का कवरेज करने के दौरान ही टीवी रिपोर्टर और कैमरामैन को गोली मार दी। दोनों को गोली मारने के बाद उसने खुद को ही गोली मार दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और फिर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घबरा उठे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -