'जब आप गुदड़ी गीली कर रहे थे, उस समय से...' शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में भाजपा पर तीखा हमला
'जब आप गुदड़ी गीली कर रहे थे, उस समय से...' शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में भाजपा पर तीखा हमला
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद शिवसेना लगातार भाजपा पर हमला कर रही है। भाजपा पर हमला बोलने के लिए शिवसेना अपने मुखपत्र सामना का सहारा भी लेने से नहीं चूक रही है। अब एक बार फिर शिवसेना ने सामना की संपादकीय के जरिए भाजपा को आड़े हाथों लिया है। ये हमला ठीक उस वक़्त किया गया, जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई प्रवास पर हैं।

शिवसेना ने सामना की संपादकीय में भाजपा के 'मिशन मुंबई' को दिल्ली के बादशाहत का 'कमीशन मुंबई' कहा गया है। साथ ही दशहरा रैली को लेकर हुए विवाद को पर भी शिंदे गुट और भाजपा को चैलेंज दिया गया है। भाजपा पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए सामना में लिखा गया है कि, वज्रमुट्ठी को तोड़ कर भाजपा मजे से देख रही है। यह महाराष्ट्र में हर जगह किया जा रहा है। शिवसेना को तोड़कर उन्हें आपस में लड़ाकर खत्म कर देना है। इसी में आज के बेईमानों को क्षणिक लाभ मिला, मगर महाराष्ट्र टूट रहा है, उसका क्या? मिशन मुंबई यानी दिल्ली की बादशाहत का ‘कमीशन मुंबई’ है। मुंबई के मराठी लोगों में फूट डालना, उसके लिए सत्ता और धन का भरपूर इस्तेमाल करना। यही भाजपा की चाल है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में आगे लिखा है कि, 'सड़े मस्तिष्क के राजनेताओं... जब आप गुदड़ी गीली कर रहे थे, तब से शिवसेना शिवतीर्थ पर दशहरा सम्मेलन का सीमाल्लंघन करती आई है। दशहरा सम्मेलन शिवसेना का ही है। इस पर जनता ही नहीं बल्कि देवी-देवताओं, संतों और सज्जनों ने कई बार मुहर लगाई है। दशहरा सम्मेलन से फूंके गए बिगुल से ‘कमलाबाई’ (भाजपा) के वैभव में भी निखार आया।'

शिक्षक दिवस पर AAP का बड़ा ऐलान, शुरू किया 'सेल्फ़ी विद स्कूल' अभियान

'कांग्रेस में चाटुकारों और दरबारियों की बड़ी फ़ौज, इन्हे बाहर करो..', सोनिया गांधी को मिला पत्र

आज विश्वास प्रस्ताव लाएगी सोरेन सरकार, बुलाया झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -