शिक्षक दिवस पर AAP का बड़ा ऐलान, शुरू किया 'सेल्फ़ी विद स्कूल' अभियान
शिक्षक दिवस पर AAP का बड़ा ऐलान, शुरू किया 'सेल्फ़ी विद स्कूल' अभियान
Share:

लखनऊ: दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ऐलान किया है कि उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज, 05 सितम्बर से एक सप्ताह तक लगातार AAP 'सेल्फ़ी विद स्कूल' नाम से मुहीम चलाएगी। संजय सिंह ने कहा कि इस अभियान में सभी नागरिक जुड़ें और शैक्षिक स्तर का खुद विश्लेषण करें कि उनके बच्चों के साथ क्या हो रहा है।

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के कारण भारतीय सियासत की तस्वीर बदल रही है। उन्‍होंने कहा कि, 'जाति, धर्म और ऊंच-नीच से निकलकर केजरीवाल ने राजनीति का रुख शिक्षा और चिकित्सा की ओर मोड़ दिया है। आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देख लीजिये, तो वहां की बेहतरीन व्यवस्था भाजपा शासित राज्यों की सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर एक करारा जवाब है।'

संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि आज यदि सरकारी स्कूलों की बदहाली और दुर्दशा की बात करें, तो यूपी प्रथम स्थान पर आएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, भाजपा शासित प्रदेशों में, यूपी में 25,577 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं, मध्य प्रदेश में 22,824 सरकारी स्कूलों पर ताला लग चुका है, असम में 6,271 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं, वहीं, उत्तराखंड में 1,101 सरकारी स्कूल और कर्नाटक में 637 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं।  

'कांग्रेस में चाटुकारों और दरबारियों की बड़ी फ़ौज, इन्हे बाहर करो..', सोनिया गांधी को मिला पत्र

आज विश्वास प्रस्ताव लाएगी सोरेन सरकार, बुलाया झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र

Video: लीटर में 'आटा' खरीदते हैं राहुल गांधी.., लोग बोले- कभी किराना दूकान गए भी हो...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -