शिवसेना नेता संतोष दुबे ने कंगना को कहा 'नचनिया', अयोध्या के संतों पर भी की अभद्र टिपण्णी
शिवसेना नेता संतोष दुबे ने कंगना को कहा 'नचनिया', अयोध्या के संतों पर भी की अभद्र टिपण्णी
Share:

नई दिल्ली: इन दिनों कंगना बनाम शिवसेना का मुद्दा चरम पर चल रहा है। संत समाज भी पालघर मॉब लिंचिंग को लेकर उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुका है।  हाल ही में अयोध्या के संतों ने घोषणा करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे का अयोध्या में स्वागत नहीं किया जाएगा। इस बयान पर शिवसेना के पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख संतोष दुबे ने प्रतिक्रिया दी है। संतोष दुबे ने इस मसले पर कंगना रनौत पर भी अभद्र टिपण्णी की है।

संतोष दुबे ने बॉलीवुड अभिनेत्री के लिए नचनिया शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि अच्छे संत नाचने और गाने वालों का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब उद्धव ठाकरे अयोध्या आए थे तो सभी साधू-संत भिक्षा लेने के लिए उनके पीछे-पीछे घूम रहे थे। संतोष दुबे ने योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेते हुए अयोध्या के संतों पर अनैतिक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह कौन से संत हैं, जो अभी विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वाले संतों को अपने गिरेबान में झाँकने की आवश्यकता है। पहले वह अपना मूल्यांकन करें, उसके बाद उद्धव ठाकरे की आलोचना करें।

इसके बाद सीएम योगी की आलोचना करते हुए संतोष दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार ब्राह्मणों का क़त्ल हो रहा है। इसके लिए पूरी तरह योगी सरकार ज़िम्मेदार है तो क्या योगी आदित्यनाथ को भी अयोध्या में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। इसके बाद संतोष दुबे ने कंगना रनौत को नचनिया कह दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या के अच्छे संत नाचने-गाने वालों का समर्थन नहीं करते हैं, बल्कि उनका काम सिर्फ राम मंदिर के लिए समर्पित रहना है। 

पाकिस्तान में 14 वर्षीय हिन्दू लड़की का अपहरण, जबरन इस्लाम में धर्मान्तरण, फिर निकाह

बसपा सुप्रीमो मायावती की मांग- घर लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोज़गार दे सरकार

राज्य सरकार आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने के लिए कृतसंकल्प हैं: सीएम योगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -