छोटा राजन की गिरफ्तारी पर शिवसेना ने जताई खुशी
छोटा राजन की गिरफ्तारी पर शिवसेना ने जताई खुशी
Share:

मुंबई : शिवसेना इस बार केंद्र और राज्य की भाजपानीत गठबंधन सरकार के समर्थन में उतरी है। दरअसल शिवसेना द्वारा अंडरवल्ड डाॅन छोटा राजन की गिरफ्तारी के पहले केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार की जमकर प्रशंसा की गई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दाऊद को कब लाया जाएगा। हालांकि इसका स्पष्टीकरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को ही करना होगा। शिवसेना द्वारा यह भी कहा गया है कि करीब 20 वर्ष से सरकार छोटा राजन को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। मगर गिरफ्तारी तो अब हुई है। हालांकि उन्होंने राज्य सरकार से सवाल भी किए और दाऊद के मसले पर उसे घेर लिया। उन्होंने कहा कि दाऊद को वापस लाने के लिए आखिर उनके पास किस तरह की योजना है। 

मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भी छोटा राजन की गिरफ्तारी को लेकर उल्लेख किया। इस दौरान शिवसेना के नेताओं का कहना था कि दाऊद इब्राहिम और उसके साथियों को भी सरकार जल्द पकड़े। दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से कहा कि देश के गुनहगारों को घसीटकर लाना होगा और उन्हें फांसी के तख्ते पर लटकाना फडनवीस सरकार का दायित्व है। 

उल्लेखनीय है कि उन्होंने सांगली में कहा कि छोटा राजन को पकड़ने का श्रेय महाराष्ट्र पुलिस को भी मिलता है। बीते 20 वर्ष से अधिक समय तक अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन उसे पकड़ने में अब सफलता मिली है। जिसके लिए रेड काॅर्नर नोटिस जारी करने में राज्य सरकार और राज्य की पुलिस ने भी अपना योगदान दिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -