आबकारी नीति 2023-24 को लेकर कमलनाथ के बयान पर शिवराज का पलटवार
आबकारी नीति 2023-24 को लेकर कमलनाथ के बयान पर शिवराज का पलटवार
Share:

भोपाल। प्रदेश में लाई गई आबकारी नीति 2023-24 पर सियासत गरमाई हुई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला करते हुए अपना बाएं जारी किया है, जिस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा है कि, हमारा विरोध करें, लेकिन मध्यप्रदेश का अपमान न करें। प्रदेश के लिए तो आपके मन में सम्मान का भाव होना चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, कमलनाथ यहां की जड़ों से नहीं जुड़े हैं।

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाड़ा में मौजूद थे, इस दौरान उन्होंने  नई शराब नीति को लेकर शिवराज सरकार पर धावा बोल दिया। जिसके चलते उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश की छवि बदलकर मदिरा प्रदेश कर दी है। जहां राशन महंगा और शराब सस्ती है। सरकार को विकास यात्रा की जगह हिसाब यात्रा निकालना चाहिए। यह भी कहा कि, कांग्रेस सरकार आई, तो शिवराज सरकार के खर्चों का श्वेतपत्र लाएंगे। वहीं, इसी बयान पर गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पलटवार किया।

पलटवार करते हुए मख्यमंत्री ने कहा कि, 'प्रदेश की जनता को इस प्रकार से आहत मत कीजिए। आपका विरोध हमसे है, तो आप हमें गाली दीजिए, लेकिन हम मध्यप्रदेश का अपमान सहन नहीं करेंगे। भाजपा की सरकार ने अगर आबकारी नीति बनाई है तो जनता की भावनाओं को देखते हुए बनाई है। माता-बहनों के सम्मान को देखते हुए बनाई है। नशे को हतोत्साहित करने के लिए बनाई है। वहीं, कमलनाथ सरकार ने फैसला किया था कि, शराब ठेकेदार उप दुकान खोल सकेंगे। उसकी राशि तय कर दी थी कितने करोड़ देकर उप दुकान खोली जा सकेगी। लाइसेंस के नियम को आसान करने की नीति बनाई थी। आपने ही कहा था कि, ऑनलाइन शराब बिकेगी और साथ ही महिलाओं-बहनों के लिए अलग से शराब की दुकाने होंगी'।

5 साल की मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार, छिंदवाड़ा से 2 दरिंदे गिरफ्तार

RSS को अनपढ़ और वामपंथियों को कुपढ़ बताकर अब पछताए कुमार विश्वास, मांगी माफ़ी

इंदौर में आधी रात को भड़की भीषण आग, 4 दुकानें जलकर ख़ाक, शार्ट सर्किट के चलते हुए हादसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -