शिवराज सिंह ने खाली किया मुख्यमंत्री आवास श्यामला हिल्स, अब ये होगा नया ठिकाना
शिवराज सिंह ने खाली किया मुख्यमंत्री आवास श्यामला हिल्स, अब ये होगा नया ठिकाना
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास खाली कर दिया। उन्होंने बंगले को खाली करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। गौशाला में गौमाता के दर्शन किए। साथ ही मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विदाई दी। अब शिवराज का नया ठिकाना लिंक रोड नंबर-1 स्थित बी8-74 होगा।

वही सीएम आवास से निकलते हुए शिवराज ने कहा कि उनका पता जरूर बदल रहा है, मगर उनके घर के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में रहते हुए कई विकास कार्य किए। आने वाले वक़्त में भी राज्य में खूब विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 18 वर्षों में प्रगति और प्रकाश जन कल्याण का इतिहास रचा गया है। आज आनंद और प्रसन्नता के साथ मुख्यमंत्री आवास से जा रहा हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री यादव तथा उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि वह राज्य को खूब ऊंचाईयों तक ले जाएं। मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह ने कहा कि बंगले से उनकी कई यादे जुड़ी हैं। शिवराज अपने परिवार के साथ एक कार में बैठकर रवाना हुए। कार को बड़े बेटे कार्तिकेय चला रहे थे।  

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज अपने आवास में शिफ्ट होने से पहले पूजा अर्चना किया। उनके प्रवेश पर पत्नी साधना ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब वह सांसद थे, तब भी उनको यह घर आवंटित था। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री रहते हुए भी काम किया। उन्होंने कहा कि यहा पर रहकर भी जनता के लिए बहुत काम किया। आगे भी यहां रहकर जनता की सेवा का महायज्ञ खूब चलता रहेगा।

लोकसभा को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने जारी की स्थानांतरण नीति, 3 साल से जमे अधिकारी हटेंगे

मानव तस्करी के शक में रोके गए विमान के यात्रियों ने किया ये काम

श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर मिला विस्फोटक पदार्थ, लोगों के बीच मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -