दिग्विजय सिंह ने मांगे एयर स्ट्राइक के सबूत, शिवराज ने कहा 'धिक्कार' है
दिग्विजय सिंह ने मांगे एयर स्ट्राइक के सबूत, शिवराज ने कहा 'धिक्कार' है
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने के बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक पारा गरमाता जा रहा है। राज्य के दो पूर्व सीएम ने अब उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने उन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि वे मोदी के विरोध में अंधे हो चुके हैं और अब पाकिस्तान की भाषा बोलने लगे हैं। भाजपा ने उनके बयान की तीखी आलोचना करते हुए रविवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन की घोषणा की है।

पीएम मोदी की रैली पर लालू का तंज, कहा - 'हम पान खाने रुकते हैं तो इतनी भीड़ हो जाती है'

राज्य के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि वे पीएम मोदी के विरोध में अंधे हो चुके हैं। तकलीफ इस बात की अधिक है कि अब दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की भाषा बोलने लगे हैं। ये देश के लिए कलंक की तरह है। उन्होंने आगे कहा है कि पीएम मोदी का विरोध करते-करते दिग्विजय सिंह भारत माता की खिलाफत करने लगे हैं। उनके बयान के विरोध में भाजपा  आज रविवार को पूरे राज्य में कांग्रेस का पुतला जला रही है और धिक्कार सभाओं का आयोजन कर रही है।

पीएम मोदी पर तेजस्वी का हमला, कहा किस मुँह से आ रहे हो बिहार

शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे पहले ही मध्य प्रदेश को बर्बाद कर चुके हैं। अब वे देश को तबाह करने के प्रयास में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि, 'मैं उनके बयान और भाषा की कड़ी निंदा करता हूं। सेना अध्यक्ष तक इस एयरस्ट्राइक पर प्रेस वार्ता कर चुके हैं। अगर वे हमारे सेना के सैन्य शक्ति को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं तो उन पर धिक्कार है।'

खबरें और भी:-

एनडीए की रैली में नितीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

जमात-ए-इस्लामी पर लगा बैन उसकी भूमिगत गतिविधियों को बढ़ाएगा- उमर अब्दुल्ला

एयर स्ट्राइक पर बोले पीएम मोदी, दुश्मन के अंदर हमारे जवानों का खौफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -