अक्ष्योत्सव 2023 कार्यक्रम में पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार, CM शिवराज ने किया स्वागत
अक्ष्योत्सव 2023 कार्यक्रम में पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार, CM शिवराज ने किया स्वागत
Share:

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को गुफा मंदिर में परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित अक्ष्योत्सव 2023 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां पर गुफा मंदिर प्रागण में कार्यक्रम के पहले शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इतना ही नहीं इस समारोह में बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भी बुलाया गया। इस समारोह में पहले मुख्यमंत्री शिवराज का रोड शो हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विश्वास सारंग एवं अन्य नेताओं की उपस्थिति रही।

बागेश्वर धाम सरकार के आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उनका स्वागत वंदन किया। उनके बाद जनता का संबोधित करते हुए परशुराम जयंती पर ऐलान किए। मुख्यमंत्री शिवराज ने सबसे पहले परशुराम जयंती की बधाई दी एवं कहा कि भगवान परशुराम न्याय के देवता हैं उन्होंने अन्याय के खिलाफ फरसा उठाया है। उनकी प्रेरणा से प्रदेश में नक्सली, माफिया गुंडों को पलने नहीं देंगे। राज्य में कोई भी गरीब बिना घर के नहीं रहेगा।

तत्पश्चात, मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि राज्य के विद्यालयों में सिर्फ अकबर नहीं बल्कि राम और परशुराम को भी ज्ञान दिया जाएगा। मंदिरों की जमीन नीलामी करने का अधिकार अब पुजारियों को होगा। पुजारियों का 5 हजार रूपए का मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वाले ब्राह्मणों के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।

उपभोक्ताओं को वितरीत हो रहे सडे-गले चावल, सुध लेने वाला कोई नहीं

अंध विश्वास के चलते चार बच्चों को गर्म सलाखों से दागा

चॉकलेट देने के बहाने 2 लोगों ने 7 वर्षीय मासूम के साथ की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -