आज शाम होगा शिवराज कैबिनेट का विस्तार, ये 3 मंत्री लेंगे शपथ
आज शाम होगा शिवराज कैबिनेट का विस्तार, ये 3 मंत्री लेंगे शपथ
Share:

भोपाल: विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार का आज शाम 7 बजे कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी मंत्री बनाये जा सकते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) से मुलाकात की थी। इसके पश्चात से ही कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज हो गई थी। शिवराज मंत्रिमंडल में अभी तीन मंत्रियों की जगह खाली है।

कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से कुछ विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि अभी भाजपा या सरकार की तरफ से कैबिनेट में सम्मिलित किए जाने वाले लोगों के नाम को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है। शिवराज कैबिनेट के भावी मंत्री के तौर पर गौरी शंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और राहुल लोधी का नाम ख़बरों में है। जालम सिंह के नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। राहुल लोधी पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे हैं। वो टीकमगढ़ के खरगापुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। कैबिनेट में सम्मिलित होने वाले जिन नामों की चर्चा है, उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक किसी विधायक का नाम नहीं है। 

गौरीशंकर बिसेन बालाघाट से 7वीं बार के MLA चुने गए हैं। वे 1985, 1990, 1993 तथा 2003 में MLA चुने गए। विधानसभा की कई समितियों के सदस्य तथा सभापति रह चुके हैं। वो जिला सहकारी बैंक एवं भूमि विकास बैंक बालाघाट के संचालक तथा बालाघाट जिला भाजपा के उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। बिसेन 1998 एवं 2004 में लोकसभा का चुनाव भी जीते। उन्हें तीन बार मध्य प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया।

'केवल धर्मी लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए..', PM मोदी को मिला ग्रीस का दूसरा सर्वोच्च सम्मान

'400 करोड़ में 50 बुलेटप्रूफ कार खरीद रही सरकार..', TMC नेता साकेत गोखले ने फिर फैलाई फर्जी खबर, PIB ने खोली पोल

'हमने 5 लाख नौकरियों की घोषणा की..', 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे पर बोले तेजस्वी यादव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -