जल्द होगा शिवराज कैबिनेट का विस्तार! भरे जा सकते है 2 मंत्री पद
जल्द होगा शिवराज कैबिनेट का विस्तार! भरे जा सकते है 2 मंत्री पद
Share:

भोपाल: चुनावी वर्ष में मध्य प्रदेश की शिवराज मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार किया जा सकता है। फिलहाल, मध्य प्रदेश में 4 मंत्री पद खाली हैं, जिसमें से 2 जल्द भरे जा सकते हैं। इसमें से एक मंत्री पद विध्ंय तो दूसरा महाकौशल क्षेत्र को मिल सकता है। यानी इन दोनों क्षेत्रों में से एक-एक MLA मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं तथा भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में वापसी के लिए तैयारी आरम्भ कर दी है। पार्टी के दिग्गज नेताओं को भी संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। केंद्रीय टीम से लेकर राज्य तक में नेताओं का समायोजन किया जा रहा है। हाल ही में 30 जुलाई को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए घोषणापत्र कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी का प्रमुख जयंत मलैया को बनाया गया था। जबकि सह-प्रमुख प्रभात झा को बनाया गया।

वही इसी प्रकार चुनाव प्रबंधन समिति के नाम भी फाइनल कर दिए गए थे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को इस समिति का प्रमुख बनाया गया था। इस टीम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 21 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी। 5 आमंत्रित नेता भी सम्मिलित किए गए थे। इसके अतिरिक्त, पार्टी ने चुनाव को लेकर जिला संयोजकों के नाम भी घोषित कर दिए गए थे। हर जिले में अलग-अलग नेताओं को कमान सौंपी गई थी।

आखिर क्यों चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए चुना गया आज का ही दिन?

'आखिर इसका क्या सबूत होगा कि चंद्रयान-1 चांद पर पहुंचा था?', जब अब्दुल कलाम ने पूछा सवाल

साले के स‍िर पर सवार हुआ खून, जीजा को मारने के लिए तलवार लेकर दौड़ा और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -