'आखिर इसका क्या सबूत होगा कि चंद्रयान-1 चांद पर पहुंचा था?', जब अब्दुल कलाम ने पूछा सवाल
'आखिर इसका क्या सबूत होगा कि चंद्रयान-1 चांद पर पहुंचा था?', जब अब्दुल कलाम ने पूछा सवाल
Share:

चंद्रयान-3 की लैंडिंग कि प्रतीक्षा लगभग समाप्त होने को है। ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने संभावनाएं जताई हैं कि 23 अगस्त को शाम लगभग 6 बजे चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंड कर सकता है। इसी बीच भारत के पहले मून मिशन यानी चंद्रयान-1 का जिक्र भी अहम है। उस समय चर्चाएं होने लगी थीं कि आखिर इसका क्या सबूत होगा कि चंद्रयान-1 चांद पर पहुंचा था? कहा जाता है कि स्वयं तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम इस चर्चा का हिस्सा रहे थे।

दरअसल, वर्ष 2008 में चांद पर जाने का भारत का पहला मिशन मतलब चंद्रयान-1 सिर्फ एक ऑर्बिटर था। उस समय अंतरिक्ष यान को तैयार किया जा रहा था। तब तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ISRO के दफ्तर पहुंचे थे। एक मीडिया रिपोर्ट में ISRO के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर के हवाले से बताया गया है कि कलाम ने तब वैज्ञानिकों से पूछा था कि चंद्रयान-1 के समीप यह दिखाने के लिए क्या सबूत होगा कि वह चांद पर पहुंचा था।

कहा जाता है कि तब वैज्ञानिकों ने कहा कि यान चांद की सतह की तस्वीरें ले लेगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस पर कलाम ने सिर हिलाया तथा कहा कि यह पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि अंतरिक्ष यान में एक उपकरण होना चाहिए, जिसे चांद की सतह पर गिराया जा सके। तब ISRO ने कलाम की सलाह को माना यान की डिजाइन में कुछ परिवर्तन किए। इसके चलते ही मून इम्पैक्ट प्रोब लूनर सर्फेस (चांद की सतह) पर पहुंचा तथा चांद पर पहली भारतीय चीज बना।

चंद्रयान-1 की कहानी:-
भारत का चांद पर पहला मिशन चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर 2008 को श्रीहरिकोटा से ही लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष यान चांद की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर केमिकल, मिनरलोजिकल एवं फोटो जियोलॉजिक मैपिंग के लिए चक्कर काट रहा था। यान में भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, स्वीडन और बुल्गारिया में बने 11 उपकरण भी सम्मिलित थे। मिशन के सभी महत्वपूर्ण उद्देश्यों को पूरा करने के पश्चात मई 2009 में ऑर्बिट को 200 किमी बढ़ा दिया गया था। 29 अगस्त 2009 में ISRO का अंतरिक्ष यान के साथ संपर्क टूट गया था।

साले के स‍िर पर सवार हुआ खून, जीजा को मारने के लिए तलवार लेकर दौड़ा और फिर...

'जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनेगा भारत..', ब्रिक्स समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया के सामने रखा देश का विज़न

MP के स्कूलों में होगी चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग, सफल लैंडिंग के लिए 'महाकाल मंदिर' में की गई विशेष पूजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -