साउथ के इस सुपरस्टार की दीवानी है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा
साउथ के इस सुपरस्टार की दीवानी है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा
Share:

टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी का आज अपना जन्मदिन मना रही है। शिवांगी जोशी ने बेहद कम आयु में ही छोटे पर्दे पर अपनी शानदार पहचान बनाई है। नायरा बनकर लोगों पर उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी सब उन्हें नायरा के नाम से ही जानते हैं। शिवांगी जोशी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविज़न शो 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली से' की थी।

तत्पश्चात, वह 'बेइंतेहा,'  'लव बाय चांस,' 'ये है आशिकी' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे शो में दिखाई दी थीं। अपने अब तक के अभिनय करियर में, वह कई तारीफ और अवॉर्ड हासिल कर चुकी हैं। शिवांगी जोशी ने अपने बचपन का एक बड़ा हिस्सा ऋषिकेश में बिताया है। मई 2016 में, उन्होंने स्टार प्लस के पहले से ही लोकप्रिय टेलीविज़न सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और नैतिक की बेटी नायरा के किरदार के लिए साइन किया तथा तब से उन्हें अपार लोकप्रियता मिली।
 
शिवांगी और उनके सह-कलाकार मोहसिन को बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2019 मिला। शिवांगी जोशी एक फिटनेस फ्रीक भी है एवं अपने प्रशंसकों को फिटनेस गोल देते हुए अपनी वर्कआउट पिक्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। शिवांगी प्रभास की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं एवं 2019 में, उन्होंने साउथ के सुपरस्टार के साथ एक बेहतरीन पल बिताया तथा उनके साथ फोटोज भी क्लिक कीं थीं।  शिवांगी जोशी बचपन से ही खूबसूरत दिखती थीं। वहीं वो समय के साथ -साथ और ज्यादा खूबसूरत हो गईं। बालिका वधु में भी उनके अभिनय को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया था। फिलहाल शिवांगी जोशी को हमारी ओर जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं...

'वो अचानक मेरे कमरे में आ गए और फिर...', यौन शोषण पर फिर बोलीं 'तारक मेहता...' शो की एक्ट्रेस

जेनिफर से लेकर सृति तक, इन एक्ट्रेसेस संग रिलेशनशिप में रह चुके है हर्षद चोपड़ा!

ब्लैक साड़ी पहन मोनालिसा ने गिराई बिजलियाँ, देखकर मदहोश हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -