बिग बॉस 11: विनर बनी शिल्पा के लिए रवि किशन कह गए ये बात
बिग बॉस 11: विनर बनी शिल्पा के लिए रवि किशन कह गए ये बात
Share:

अब सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला सबसे ज्यादा विवादित और चर्चित शो बिग बॉस सीजन इलेवन खत्म हो चुका है। इस शो में 19 कंटेस्टटेंट्स रहे थे जिनमे से सब एक एक कर निकलते गए और लास्ट में रह गए टॉप 4. जिनमे थे पुनीश, विकास , शिल्पा, हिना। इन चारो में बिग बॉस की ट्रॉफी का हकदार बनी अंगूरी भाभी उर्फ़ शिल्पा शिंदे। जी हाँ सभी की चहिती शिल्पा शिंदे इस सीजन की विनर बन चुकी है उनका सफर काफी यादगार रहा है और उन्होंने इस शो में कई ऐसी यादें छोड़ी है जिन्हे लोग और वो खुद कभी नहीं भूल पाएंगी।

शो की शुरुआत से ही शिल्पा सभी की फेवरेट बनी रहीं है। वहीं बात करने भोजपुरी एक्टर रवि किशन की तो शुरू से ही शिल्पा उन्हें भी पसंद है और वे भी यहीं चाहते थे कि शिल्पा ही विनर बने। ऐसे में अपने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया कि ‘वो एक साफ़ दिल की इंसान है। विकास और उनकी कंट्रोवर्सी के बाद शिल्पा को मैंने काफी गलत समझा था। मैं समझाता था की यह पागल लड़की हैं जो अपने करियर को अपने हाथों से बर्बाद कर रहीं है। लेकिन घर में आने के बाद विकास से उन्होंने अपनी इस लड़ाई को कंटिन्यु रखा और अपना ज़हर निकाल दिया। इसके बाद उनका एक सुन्दर सा रूप बाहर आया। जिसके कारण दर्शकों ने उनको काफी प्यार मिला। शो से बाहर आने के बाद वो बहुत बड़ी स्टार बन सकती है।"

इसी के आगे रवि ने ये भी कहा की शो से बाहर आते ही शिल्पा सभी की फेवरेट बनी रहेंगी और उन्हें बहुत प्यार मिलेगा कभी भी काम की उन्हें कोई कमी नहीं होगी और वे इतना प्यार पाएंगी की जिसकी हद नहीं होगी। आप सभी को ये भी बता दें की शिल्पा को बिग बॉस ट्रॉफी के साथ ही 50 लाख की धनराशी मिली है और अब ये आशंका है की शायद उन्हें कलर्स के साथ तीन शो एक साथ मिल जाएंगे।

Bigg Boss 11: अब एक बार फिर से साथ नजर आएँगे शिल्पा और विकास

जब सपना चौधरी के आशिक ने उन्हें मार दी थी गोली..

हिना के शिल्पा को कॉल गर्ल कहने पर बहन के सपोर्ट में बोले उनके भाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -