शिल्पा शेट्टी ने इस मजबूरी के चलते की थी राज कुंद्रा से शादी, खुद एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
शिल्पा शेट्टी ने इस मजबूरी के चलते की थी राज कुंद्रा से शादी, खुद एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी के कई दीवाने हैं। 14 वर्ष पहले आज ही के दिन दोनों ने सात फेरे लेकर हमेशा साथ रहने की कसमें खाई थीं। मगर क्या आपको पता है कि शिल्पा शेट्टी ने ये शादी मजबूरी में की थी। 2015 में अपने एक इंटरव्यू में शिल्पा ने राज कुंद्रा को लेकर चर्चा की थी। उनसे पूछा गया था कि क्या उनकी और राज की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई थी या कुछ और हुआ था।

शिल्पा ने जवाब दिया था, 'हम दोनों ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया था। नहीं, राज को मुझसे पहली नजर में प्यार हो गया था। मुझे वो पहली नजर में अच्छे लगे थे। जब हम पहली बार मिले थे तो मैं बिग ब्रदर शो से बाहर ही आई थी, मुझे लेकर यूके में बहुत क्रेज था। उनकी भी फीलिंग्स सेम थीं। उन्हें अपने भारतीय होने पर गर्व था। वो विदेश में रह रहे थे मगर दिल से देसी थे। ये बहुत अलग तरह का प्यार था, जो बाद में बढ़ा और जाहिर तौर पर लस्ट से भर गया।'

इस इंटरव्यू में शिल्पा ने ये भी बताया था कि उन्होंने राज कुंद्रा से केवल इसलिए शादी की थी, क्योंकि उनके माता-पिता दोनों के लिव-इन में रहने के लिए मंजूर नहीं थे। शिल्पा ने कहा था, 'और हमारे फ़ोन के लंबे चौड़े बिल आते थे। उतनी रकम से हम एक घर खरीद सकते थे। हम बहुत बातें करते थे।' बता दे कि शिल्पा और राज ने नवंबर 2009 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं- बेटा विआन राज कुंद्रा और बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा है। कपल अपनी जिंदगी में काफी खुश है।

सारा अली खान ने खोले ब्रेकअप सीक्रेट्स तो कार्तिक आर्यन हुए नाराज, बोले- 'रिश्ते की इज्जत...'

स्टार्स संग सीक्रेट अफेयर पर नरगिस फाखरी ने तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा

अनुष्का शर्मा संग मुंबई लौटे विराट कोहली, पैपराजी को देख कुछ यूँ किया रिएक्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -