वरुण धवन के बाद शादी के बंधन में बंधी यह मशहूर सिंगर
वरुण धवन के बाद शादी के बंधन में बंधी यह मशहूर सिंगर
Share:

आजकल बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में शादियों का दौर दिखाई दे रहा है। कोई सगाई कर रहा है तो कोई शादी। बीते दिनों ही टीवी एक्टर करण वीर मेहरा, फिल्म एक्टर वरुण धवन शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं अब इन दोनों के बाद सिंगर शिल्पा राव ने भी शादी कर ली है। जी हाँ, मिली जानकारी के मुताबिक शिल्पा ने अपने बेस्ट फ्रेंड रितेश कृष्णन को अपना जीवन साथी बना लिया है। अब इस नए कपल को लोगों ने बधाइयां दी है। वैसे रितेश के बारे में बात करें तो वह पेशे से एक फोटोग्राफर और डायरेक्टर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस खास शादी में दोनों परिवारों के अलावा बहुत ही खास लोगों को बुलाया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Rao (@shilparao)

फिलहाल अपनी शादी की सेल्फी शेयर करते हुए शिल्पा राव ने लिखा, 'मिस्टर और मिसेज के तौर पर हमारी पहली सेल्फी।' वहीं इससे पहले शिल्पा ने दोनों के बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी। आप देख सकते हैं इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है, 'बच्चों के तौर पर हम दोनों में एक बात सेम है कि हम दोनों ही फोटोज में कभी नहीं हंसते। उम्मीद करती हूं कि बाकी जिंदगी के लिए हम दोनों हर दिन एक-दूसरे को हंसा सकें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Rao (@shilparao)

वैसे अगर हम शिल्पा राव के बारे में बात करें तो उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। इस लिस्ट में वॉर फिल्म का घुंघरू, देसी बॉयज का अल्लाह माफ करे, मलंग का टाइटल ट्रैक, ऐ दिल है मुश्किल का आज जाने की जिद ना करो जैसे गाने शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल के चुनावी अभियान के लिए बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने किया चार गानों का लॉन्च

'पिंजरा खूबसूरती का' फेम अभिषेक मलिक ने की सगाई, सामने आईं तस्वीरें

आज दिल्ली में NCC के कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी, तीनों सेनाओं के प्रमुख रहेंगे मौजूद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -