VIDEO: बच्चे ने शहनाज गिल के आगे जोड़ा 'शुक्ला', एक्ट्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया
VIDEO: बच्चे ने शहनाज गिल के आगे जोड़ा 'शुक्ला', एक्ट्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया
Share:

शहनाज गिल अब भी सोशल मीडिया से दूर हैं। वह एक पंजाबी अदाकारा हैं और अपने काम से लेकर अपने बोलने के अंदाज तक से उन्होंने लोगों के दिलों को जीता है। शहनाज आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। हालाँकि जब से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ है तब से फैंस के साथ-साथ शहनाज भी सदमे में हैं। अब तक वह सदमे से बाहर नहीं आईं हैं और ना ही उन्हें कहीं देखा गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Sidharth Shukla (@its_sidnaaz_yashu)

उन्होंने सोशल मीडिया से दूरियां बना ली हैं, लेकिन उनके फैंस उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। आए दिन उनके फैन पेज पर उनसे जुड़े खास वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब इन सभी के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो फैंस का दिल छू लेगा। जी दरअसल इस समय शहनाज गिल के फैन पेज पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वे किसी कॉफी शॉप पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ उनका एक करीबी और एक छोटा बच्चा भी दिखाई दे रहा है।

आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह छोटा बच्चा शहनाज का फोन लेकर शहनाज के नाम के आगे 'शुक्ला' सरनेम जोड़ देता है। वहीं उसके बाद शहनाज कहती नजर आ रही हैं 'ओ माई गॉड ये क्या किया ?' इस समय सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और जो इसे देख रहा है वह सिद्धार्थ को याद कर रहा है। आप सभी तो जानते ही होंगे कि शहनाज और सिद्धार्थ दोनों बिग बॉस सीजन 13 में एक दूसरे से मिले थे। शो के बाद दोनों की दोस्ती दिन पर दिन गहरी होती नजर आई और शहनाज को सिद्धार्थ से प्यार हो गया। वह उनसे शादी करना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो ना सका।

शहनाज गिल की फिल्म ‘हौसला रख’ के ट्रेलर ने यूट्यूब पर बनाया नया रिकॉर्ड

शहनाज के टच में हैं 'हौसला रख' के डायरेक्टर, बताया कैसी हैं अदाकारा?

सिद्धार्थ के सदमे से उबरीं शहनाज गिल, सामने आया 'हौसला रख' का पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -