'बॉलीवुड में सबसे बड़े ब# सोनाक्षी सिन्हा के हैं', जिस KRK ने कही थी ये बात उसी के सपोर्ट में हैं शत्रुघ्न सिन्हा
'बॉलीवुड में सबसे बड़े ब# सोनाक्षी सिन्हा के हैं', जिस KRK ने कही थी ये बात उसी के सपोर्ट में हैं शत्रुघ्न सिन्हा
Share:

फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके पर इस समय कई मुकदमे चल रहे हैं। जी हाँ और वह पुलिस हिरासत में है। अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चल रहे केआरके के समर्थन में एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा उतरे हैं। जी दरअसल शत्रुघ्न ने बीते सोमवार को एक ट्वीट शेयर कर केआरके को साजिश का शिकार बताया है। इसी के साथ ही एक्टर ने लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही केआरके को इंसाफ मिलेगा। आप सभी कोबता दें कि केआरके वही शख्स हैं जिन्होंने कभी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की बॉडी शेमिंग की थी।

जी दरअसल हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने केआरके का सपोर्ट कर ट्वीट में लिखा, 'किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि कमाल राशिद खान एक सेल्फ मेड व्यक्ति हैं। इतने अपोजिशन और स्ट्रगल के बावजूद उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिला हुआ है। इंडस्ट्री के साथ साथ उन्होंने सोसाइटी में भी अपनी एक अलग जगह बनाई है।' इसी के साथ एक अन्य ट्वीट में शत्रुघ्न ने केआरके की बेबाकी की तारीफ करते हुए कहा, 'उनकी सबसे बड़ी संपति उनका आत्मविश्वास रहा है। वह बिना किसी डर के बोलते हैं। उन्हें संविधान के अनुसार अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है, भले ही वो किसी को पसंद आए या न। वह अपने मन की बात बोलने में बिलकुल भी नहीं कतराते हैं। वह हालातों की साजिश का शिकार लग रहे हैं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं और मुझे उम्मीद है कि केआरके को न्याय मिलेगा। जितना जल्दी जस्टिस मिलेगा, उतना अच्छा होगा। जय हिंद।'

अब बात करें केआरके के सोनाक्षी पर कमेंट के बारे में तो साल 2014 में केआरके ने सोनाक्षी पर कमेंट करते हुए एक ट्वीट किया था। उनके उस ट्वीट में उन्होंने लोगों से पूछते हुए लिखा था, 'अगर आपको लगता है कि बॉलीवुड में सबसे बड़े ब# सोनाक्षी सिन्हा के हैं तो मेरे इस ट्वीट को रीट्वीट कीजिए।' वहीं उनके इस ट्वीट के जवाब में सोनाक्षी ने लिखा था, 'प्लीज मेरे ट्वीट को रीट्वीट कीजिए अगर आपको लगता है कि केआरके महिलाओं की बेइज्जती कर रहा है और इसे उल्टा लटकाकर 4 जोरदार थप्पड़ मारने चाहिए।' हालांकि, बाद में केआरके ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

'तुम्हे मैं नामर्द बना दूंगी' कहकर पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, जानिए पूरा मामला

'पाकिस्तानियों से मिलकर ज़ुबैर ने सिखों के खिलाफ फैलाई नफरत..,', मनजिंदर सिरसा ने दर्ज कराया केस

किसी होटल में नहीं बल्कि यहाँ होगी KL राहुल और अथिया की शादी!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -