शाॅटगन ने साधा दाल की बढ़ती कीमतों पर निशाना
शाॅटगन ने साधा दाल की बढ़ती कीमतों पर निशाना
Share:

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सरकार को जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि दालों के भाव आसमान छू रहे हैं। इस दौरान यह बात भी सामने आ रही है कि तुअर दाल की कीमत करीब 200 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। ऐसे में विपक्ष सरकार की आलोचना कर सकती है। यही नहीं दाल की बढ़ती कीमतों पर सरकार द्वारा विपक्षियों के साथ ही अपने ही समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है।

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि दाल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाने की जरूरत है। इस मामले में सरकार से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि दालों की कीमतें करीब 200 रूपए तक पहुंचने के बाद भी सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। 

हो सकता है कि दूसरी उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें भी आसमान छू सकती हैं। सरकार को वह समय नहीं भूलना चाहिए जब केवल प्याज के बढ़ते दाम पर सरकार चली गई थी। महंगाई को काबू में करने के प्रयास जरूर किए जाने चाहिए। यही नहीं उन्होंने ट्विट कर कहा कि दाल के दाम करीब 200 रूपए प्रतिकिलों के दाम पर पहुंच गए हैं। केंद्र सरकार को इस ओर ध्यान देना होगा। दूसरी ओर जेडीयू के प्रमुख शरद यादव ने कहा कि दाल का उत्पादन कम किया जा रहा है।

दाल की बढ़ती कीमतों पर काबू करने के लिए सरकार को युद्ध स्तर पर प्रयास करने होंगे। आखिर बिहार का आदमी भी तो दाल का सेवन करता है। बिहार चुनाव में वोटिंग के बीच केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती द्वारा मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा गया कि सरकार गरीबों के मुंह से उनका निवाला ही छिन रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -