कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर शशि थरूर ने दिया बड़ा बयान, बातों में दर्द भी छलका
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर शशि थरूर ने दिया बड़ा बयान, बातों में दर्द भी छलका
Share:

नई दिल्ली: देश के सबसे पुरानी राजनतिक पार्टी कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर फैसले की घड़ी अब काफी नजदीक आ गई है। कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनने के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग होनी है और 19 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे डेलिगेट्स को अपने-अपने पाले में करने के लिए पुरा जोर लगा रहे हैं।

इसी बीच शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग कांग्रेस में परिवर्तन चाहते हैं वे मुझे जिताएं। शशि थरूर ने ये भी कहा कि जिन्हें लगता है कि पार्टी में सब कुछ सही चल रहा है, वे मुझे वोट ना दें। उन्होंने ये भी कहा कि जो मतदाता 2014 और 2019 के चुनाव में दूर चले गए थे, वे वापस आएं। मैं कांग्रेस पार्टी में परिवर्तन लाना चाहता हूं।

शशि थरूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बड़े-बड़े नेता उस ओर (खड़गे के साथ) नजर आ रहे हैं, मगर कार्यकर्ता मेरे साथ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि थरूर ने कहा कि मैं कोई पैराशूट से नहीं आया हूं। राज्यसभा और लोकसभा के चुनाव में तीन बार जीत दर्ज की है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि वर्ष 2019  के चुनाव में भी जीता था, जबकि खड़गे को चुनाव में हार मिली थी। 

कश्मीर समस्या के लिए नेहरू ही जिम्मेदार, मोदी सरकार ने एक झटके में हटाया 370 - अमित शाह

एक और केस में फंसे आज़म खान, सरकारी लेटर पैड एवं मोहर के गलत इस्तेमाल का आरोप तय

वसुंधरा राजे के 'शक्ति प्रदर्शन' ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, बीकानेर के बाद चुरू में दिखाई ताकत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -