पहली ही नजर में जेनिफर को दिल दे बैठे थे शशि कपूर, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
पहली ही नजर में जेनिफर को दिल दे बैठे थे शशि कपूर, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता शशि कपूर का आज जन्मदिन है। उनकी फिल्में और गाने आज भी प्रशंसकों की जुबान पर रहते हैं। शशि का जन्म 18 मार्च वर्ष 1938 में बॉलीवुड के सबसे मशहूर खानदान कपूर खानदान में हुआ था। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर स्वयं फिल्मी जगत के लोकप्रिय एक्टर रहे हैं। यहीं कारण है कि शशि के खून में ही एक्टिंग थी। शशि के साथ उनके दोनों भाई भी अभिनेता ही रहे हैं। जिनका नाम शम्मी कपूर और राजकपूर है।

फिल्मों के साथ-साथ शशि कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर भी बहुत सुर्खियां बटोर चुके हैं। वो दौर शशि की जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर था। जब वो अपनी प्यार को मिले थे। शशि जब अपने पिता के थिएटर में काम करते थे, तभी उन्हें गोदफ्रे कैंडल के थिएटर ग्रुप 'शेक्सपियेराना' में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। वही इसी के चलते उनकी मुलाकात गोदफ्रे की बेटी जेनिफर से ही हुई। दोनों ने एक साथ कई नाटकों में काम किया। कई सारा समय एक साथ बिताने के पश्चात् दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। जेनिफर शशि से उम्र में 5 साल बड़ी थी। शादी के कुछ वर्ष पश्चात् ही जेनिफर की साल 1984 में अचानक मौत हो गई। जिसके बाद शशि कपूर बिल्कुल टूट गए। दोनों के 3 बच्चें भी है। जिनके नाम कुणाल, करण और संजना है।

शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की जोड़ी उस दौर में बहुत मशहूर थी।दोनों ने एक साथ कई फिल्में की। जिनमें 'दीवार', 'नमक हलाल', 'कभी कभी', 'सिलसिला', 'सुहाग', 'त्रिशूल', 'दो और दो पांच', 'शान', 'काला पत्थर' जैसी फिल्म सम्मिलित है। बता दें कि बॉलीवुड के इस बेहतरीन कलाकार ने 4 दिसंबर 2017 को दुनिया को अलिवदा कह दिया।

शादीशुदा नसीरुद्दीन संग लिव इन में रहने लगीं थीं रत्ना, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुके है शशि कपूर

फैंस की बदौलत किंग खान ने दी विराट और अक्षय को मात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -