"वो तो नकली चेक होते है" जानिए शार्क टैंक इंडिया के जज ने क्यों किया ये दावा !
Share:

"कार देखो" के सीईओ अमित जैन ने लोकप्रिय टीवी शो शार्क टैंक इंडिया के पॉपुलैरिटी और अंदर की बातो पर जानकारी शेयर की  है, जिसमें उन्होंने बताया कि शो में दिखाए गए और दिए जाने वाले चेक सिर्फ प्रतीकात्मक  होते हैं।

एक यू ट्यूब चैनल पर दिए गए एक साक्षात्कार में, जैन ने खुलासा किया कि शो में उद्यमियों को दिए जाने वाले चेक ,वास्तव में ओरिजिनल चेक नहीं होते हैं। उन्होंने सवाल पर हंसते हुए कहा, "वो चेक तो नकली होते हैं भाई!"
"ये प्रतीकात्मक चेक होते हैं। मेरे खाते से इससे कोई संबंध नहीं होता। ये शार्क टैंक द्वारा बनाए गए फॉर्मेट के होते हैं। इसमें कंपनी का नाम, मेरी हस्ताक्षर, और राशि होती है, लेकिन मेरे बैंक खाता से जुड़ा हुआ नहीं होता है | यह चेक यह दर्शाता है कि एक समझौता हुआ है। बाद में दस्तावेजों को बुलाया जाता है, जो कुछ भी आपने शो पर कहा होगा, वह सत्यापित किया जाता है ," उन्होंने बताया।

जैन ने इसके अलावा कैमरे बंद होने पर स्टेज के पीछे क्या होता है,ये भी बताया  "नमिता (थापर) को  घर का बना खाना मिलता है।  तो हम उसके खाने का आनंद लेते हैं,  यह एक छोटा क्षेत्र होता है, लेकिन बहुत मजेदार माहौल होता है। अमन (गुप्ता) अपने स्पीकर लाते हैं, फुल साउंड  पर संगीत चलाते हैं और लोग नाचते हैं। 

जानिये इस सुपरस्टार मल्टीटैलेंटेड कॉमेडियन की कहानी

एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के साथ इमर्सिव एंटरटेनमेंट की शक्ति का लें आनंद

एक दिन की ट्रिप के लिए इन जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन का मजा, होगा दोगुना मजा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -