9 अक्टूबर को है शरद पूर्णिमा, जानिए क्या करें और क्या नहीं?
9 अक्टूबर को है शरद पूर्णिमा, जानिए क्या करें और क्या नहीं?
Share:

इस साल शरद पूर्णिमा का खास पर्व 09 अक्टूबर के दिन यानि रविवार को मनाया जाने वाला है। जी दरअसल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। जी हाँ और शरद पूर्णिमा की रात का धार्मिक महत्व भी है। कहा जाता है इस रात चंद्रमा, माता लक्ष्मी और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने का विधान है। केवल यही नहीं बल्कि इस दिन भोग में देवी देवताओं को खीर अ​र्पित करते हैं। अब हम आपको बताने जा रहे हैं शरद पूर्णिमा की रात क्या करें और क्या न करें?

शरद पूर्णिमा को क्या करें- शरद पूर्णिमा के दिन अपने घर की अच्छे से साफ सफाई करें। कहीं पर कूड़ा कचरा या जाले न हों, इसका ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा इस रात आप माता लक्ष्मी की पूजा ​करें। जी दरअसल धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं। इसी के साथ रात्रि के समय में अपने घर के मुख्य द्वार को खोलकर रखें। आप सजावट और प्रकाश करें क्योंकि इससे माता लक्ष्मी का आगमन आपके घर होगा। इसके अलावा शरद पूर्णिमा को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं क्योंकि माता को यह प्रिय है। खीर के अलावा दूध से बनी मिठाई का भोग लगा सकते हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है, इसलिए आप चंद्र देव की पूजा करें। उनको दूध, जल, फूल और अक्षत् मिलाकर अर्पित करें। इससे कुंडली का चंद्र दोष दूर होगा। सुख समृद्धि आएगी। इसी के साथ शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाएं और उसे चांदनी रात में खुले में रख दें। चंद्रमा की औषधीय किरणों से वह खीर अमृत समान होता है, जिसे खाने से व्यक्ति निरोगी होता है।

शरद पूर्णिमा पर क्या न करें- शरद पूर्णिमा को घर को गंदा न रखें, गंदे घर में माता लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है। इसके अलावा घर खुला रखे क्योंकि माता लक्ष्मी विचरण करते समय देखती हैं कि किसका घर खुला हुआ है और उचित प्रकाश के बीच जागरण कर रहा है। वह उसके घर वे प्रवेश करती हैं। इस रात घर में अंधकार न रखें क्योंकि अंधेरा नकारात्मकता का प्रतीक है। इसके अलावा इस दिन चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं का अनादर न करें, चंद्र दोष लग सकता है।

धनु समेत इन राशिवालों को आज कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

आज है पापांकुशा एकादशी, जानिए व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त

दशहरे पर करें नींबू का यह आसान टोटका, चमक उठेगी आपकी किस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -