शरद त्रिपाठी के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा- 'इस खबर ने मुझे दुखी किया'
शरद त्रिपाठी के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा- 'इस खबर ने मुझे दुखी किया'
Share:

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर लोकसभी सीट से पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बीते बुधवार देर रात को निधन हो गया। उनके निधन के बारे में खबर मिलते ही कई बड़े-बड़े नेता दुःख जता रहे हैं। अब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है। जी दरअसल उन्होंने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा है, ''शरद त्रिपाठी के निधन की खबर ने मुझे और साथ ही कई अन्य लोगों को भी दुखी किया है। उन्हें समाज की सेवा करना और दलितों के लिए काम करना पसंद था। उन्होंने संत कबीर दास जी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अद्वितीय प्रयास किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।''

आप सभी को बता दें कि पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है। शरद के बारे में बात करें तो वह लंबे समय से बीमार थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें लीवर सिरोसिस बीमारी के कारण कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहाँ उनका इलाज चल रहा था।

शरद त्रिपाठी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ। रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र थे और साल 2014 में भाजपा के टिकट पर संतकबीरनगर से सांसद बने थे। आप सभी को बता दें कि शरद त्रिपाठी साल 2019 में जूता कांड के बाद से ही सुर्खियों में आए थे। उस दौरान संतकबीरनगर से बीजेपी सांसद रहे शरद त्रिपाठी की मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल से जोरदार बहस हो गई थी और एक बैठक के बीच दोनों नेताओं की बहस इतनी ज्यादा आगे बढ़ गई कि जूता चल गया था।

देश का एकमात्र 'संस्कृत अखबार' चलाने वाले केवी संपत कुमार का निधन, मोदी-शाह ने जताया शोक

अस्पताल में भर्ती हुए नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर बोले- 'एक-दो दिनों के लिए...'

कोरोना के कारण अपना पति खोने वाली महिलाओं के लिए सीएम योगी ने किया ये बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -